जान से मारने की धमकी पर बालमुकुंद आचार्य बोले- कांग्रेस MLA हत्या कराना चाहते, अमीन कागजी का आया बयान

जयपुर में दरगाह की छत निर्माण पर भले ही रोक लग गई हो, लेकिन उससे जुड़ा विवाद थम नहीं रहा है. अब बालमुकुंद आचार्य को जान से मारने की धमकी की बात सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बालमुकुंद आचार्य- अमीन कागजी

Rajasthan News: जयपुर में हवामहल के विधायक बालमुकुंद आचार्य को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. भाजपा विधायक को चांदपोल में दरगाह की छत निर्माण को लेकर बवाल के बाद धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने कहा कि दूसरों के विधानसभा क्षेत्र में दखलअंदाजी न करें, नहीं तो 2 मिनट में रात खराब कर दूंगा. इसके बाद पुलिस का जोर लगा लेना. आरोपी ने इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह का भी नाम लिया और कहा कि हाथोज से लेकर जयपुर तक मेरी जानकारी है. आपका पूरा कच्चा चिट्ठा मेरे पास है, हिसाब से चलोगे, हिसाब से राजनीति करोगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा. उसने फोन पर कहा कि मैं आपको कल गणेश मंदिर के बाहर मिलूंगा. 

कांग्रेस विधायक पर साजिश का आरोप

जान से मारने की धमकी के बाद भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दिलवाई गई है. विधायक आचार्य का आरोप है कि कांग्रेस विधायक रफीक खान और अमीन कागज़ी उनकी हत्या करवाना चाहते हैं. दोनों नेता मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं के जरिए उन्हें धमकियां दिलवा रहे हैं. बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि यह बात खुलकर कही गई है कि उन्हें खतरा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जयपुर के परकोटे की तीनों सीटों पर कब्जा करने की मंशा रखते थे. 

बीजेपी विधायक ने कहा कि यहां साजिश रची जा रही है और गुलाबी शहर का स्वरूप बदलने की कोशिश की जा रही है. शहर का रंग बदलकर पूरे पर कोठी पर कब्जा करने और अपनी गतिविधियां यह लोग करना चाहते थे. भाजपा विधायक ने कहा कि वह ऐसा होने नहीं देंगे. बालमुकुंद आचार्य ने कहा, “आप मुझे जान से मार सकते हैं, लेकिन लाखों बालमुकुंद आचार्य पीछे जिंदा रहेंगे.” 

कांग्रेस विधायक अमीन कागजी क्या बोले?

वहीं, विधायक बालमुकुंद आचार्य के आरोपों पर कांग्रेस विधायक अमीन कागज़ी ने प्रतिक्रिया दी है. कागज़ी ने कहा कि बालमुकुंद आचार्य सत्ताधारी पार्टी के विधायक हैं और अगर उन्हें किसी से जान का खतरा है तो उन्हें तुरंत एफआईआर दर्ज करानी चाहिए और पुलिस कमिश्नर से मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है तो वे खुद उन्हें पुलिस कमिश्नर के पास ले जाकर एफआईआर दर्ज कराने में मदद करेंगे, ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा सके. 

Advertisement
कागज़ी ने कहा कि सनातन कोई धर्म नहीं, बल्कि एक जीवन शैली और आचरण है. कागज़ी ने कहा कि हर हिंदू सनातनी नहीं हो सकता, बल्कि जिसका आचरण, विवेक और जीवन शैली धार्मिक मूल्यों के अनुरूप हो, वही सनातनी कहलाता है.

उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है, धर्म से नहीं, और संविधान जो अधिकार देता है वही मान्य हैं. कागज़ी ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वे खुद यह दावा करें कि वे मुसलमान हैं और आधा जयपुर उनका होना चाहिए, तो ऐसा नहीं हो सकता।अगर वे खुद यह दावा करें कि वे मुसलमान हैं और आधा जयपुर उनका होना चाहिए, तो ऐसा नहीं हो सकता. कागज़ी ने कहा कि जयपुर मेरी जागीर नहीं है. उन्होंने दोहराया कि देश में वही चलेगा जो संविधान कहेगा.

यह भी पढे़ं-

बवाल के बाद जयपुर में दरगाह के छत निर्माण पर लगी रोक, नगर निगम ने जारी किए निर्देश

'अजमेर दरगाह में निर्माण कार्य बंद हो', शिव मंदिर के दावे के बीच परिसर की वीडियोग्राफी की उठी मांग

Advertisement