विज्ञापन

Rajasthan: रूस से MBBS कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, 7 दिन पहले आया था घर; शादी की तैयारी में था परिवार

राजस्थान के बालोतरा जिले में रूस से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है.  परिवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था. 

Rajasthan: रूस से MBBS कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, 7 दिन पहले आया था घर; शादी की तैयारी में था परिवार
राजस्थान के बालोतरा जिले में रूस से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है.

Rajasthan News: राजस्थान में बालोतरा जिले के समदड़ी कस्बे में रविवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. यहां रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा 25 वर्षीय युवक राजकुमार जोशी रविवार सुबह अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया. राजकुमार महज सात दिन पहले ही अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार के पिता अशोक कुमार जोशी स्वयं एक नर्सिंग ऑफिसर हैं और अजीत गांव स्थित पीएचसी में कार्यरत हैं. परिवार में राजकुमार के विवाह को लेकर तैयारियां चल रही थीं, जिसके चलते घर में काफी चहल-पहल थी. 

ऐसे चला घटना का पता

रविवार सुबह जब राजकुमार काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने उसे आवाज दी. कमरे के भीतर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा गया, तो उनके होश उड़ गए. राजकुमार फंदे से लटका हुआ था. आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर समदड़ी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही जांच के हर पहलू पर पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही समदड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया. थानाधिकारी नरपतदान के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस अब परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और हर उस पहलू की जांच की जा रही है जिससे आत्महत्या के पीछे का राज खुल सके.

परिजनों की ओर से मिलने वाली रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी. फिलहाल प्रशासन और पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे प्रकरण को गंभीरता से देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जयपुर में हिस्ट्रीशीटरों की अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, पुलिस विभाग तैयार कर रहा लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com