विज्ञापन

जयपुर में हिस्ट्रीशीटरों की अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, पुलिस विभाग तैयार कर रहा लिस्ट

राजस्थान में जयपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है. इसके तहत हिस्ट्रीशीटरों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है.

जयपुर में हिस्ट्रीशीटरों की अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर,  पुलिस विभाग तैयार कर रहा लिस्ट
जयपुर में हिस्ट्रीशीटरों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब एक बेहद सख्त रुख अपना लिया है. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर के खूंखार हिस्ट्रीशीटरों और आदतन अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की है. पुलिस का यह नया एक्शन प्लान है, जिसमें अब इन अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर भी पीला पंजा यानी बुलडोजर का प्रहार होगा.

अवैध संपत्ति की कुंडली तैयार

जयपुर साउथ के डीसीपी राजर्षि राज के निर्देश पर पुलिस की टीमें शहर के सभी हार्डकोर अपराधियों की एक विस्तृत सूची तैयार कर रही हैं. इस सूची में उन अपराधियों को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्होंने अपराध के बल पर बेशुमार अवैध संपत्ति खड़ी की है. पुलिस अब इन संपत्तियों का पूरा ब्यौरा जुटा रही है ताकि निगम और जेडीए (JDA) के साथ मिलकर उन्हें ध्वस्त किया जा सके या अटैच किया जा सके. प्रशासन का स्पष्ट मानना है कि अपराधियों का आर्थिक आधार खत्म किए बिना अपराध पर पूरी तरह काबू पाना संभव नहीं है.

मुहाना से शुरू हुआ कड़ा प्रहार

इस अभियान की बानगी मुहाना थाना क्षेत्र में देखने को मिली. यहाँ कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शंकर ने पिछले 12-13 वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था. पुलिस ने एक संयुक्त टीम बनाकर न केवल इस कब्जे को खाली करवाया बल्कि वहां निर्मित अवैध ढांचे को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया. 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब अपराधियों की अवैध कमाई और साम्राज्य पर चोट होगी तभी वे अपराध का रास्ता छोड़ने पर मजबूर होंगे.  इस विशेष मुहिम का एकमात्र उद्देश्य अपराधियों के हौसलों को पूरी तरह पस्त करना है.

यह भी पढ़ें- 

जैसलमेर में सोनार दुर्ग की ऐतिहासिक सुंदरता देख खोई टिफनी ट्रम्प, कहा-"इन्क्रेडिबल"; देखे तस्वीरें

बांसवाड़ा: सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर महिला पर किया ब्लेड से जानलेवा हमला, शरीर पर आए 25 टांके

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close