विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

बांसवाड़ा: एक पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के सेमलिया गांव में शुक्रवार देर शाम एक पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

बांसवाड़ा: एक पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
बांसवाड़ा में एक पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई है.

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के सेमलिया गांव में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. ग्रामीणों ने एक पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके हुए देखे जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई.  

पुलिस ने शुरू की जांच 

आंबापुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पेड़ से उतारा. मृतकों की पहचान 21 वर्षीय लोकेश पुत्र जगदीश लबाना निवासी मोर गांव थाना गढ़ी और 19 वर्षीय कीर्ति पुत्री विनोद नायक निवासी उंबाड़ा थाना लोहारिया के रूप में हुई.

पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी जीवतराम स्वयं मौके पर मौजूद रहकर मामले की जांच कर रहे हैं.  

प्रेम प्रसंग हो सकता है कारण

पुलिस ने अभी आत्महत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया है लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में परिवार या समाज की ओर से रुकावट को संभावित कारण माना जा रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि लोकेश और कीर्ति लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे. इस दुखद कदम के पीछे की असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी.  

परिजन सदमे में, गांव में मातम

इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. मृतकों के परिजन इस खबर से सदमे में हैं. पुलिस हर कोण से मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसकी वजह जानने को उत्सुक हैं.

यह भी पढ़ें- जोधपुर में निजी अस्पताल के डॉक्टर के घर Income Tax की रेड, कैश काउंटिंग के लिए मंगवाई गई मशीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com