विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

जोधपुर में निजी अस्पताल और डॉक्टर के घर Income Tax की रेड, कैश काउंटिंग के लिए मंगवाई गई मशीन

आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर के ठिकानों पर दबिश दी है. जिसके बाद छापेमारी के दौरान विभाग को बड़ी मात्रा में कैश मिली है.

जोधपुर में निजी अस्पताल और डॉक्टर के घर Income Tax की रेड, कैश काउंटिंग के लिए मंगवाई गई मशीन
जोधपुर में डॉक्टर के ठिकानों पर आयकर की रेड

Income Tax Raid: राजस्थान के जोधपुर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां इनकम टैक्स की टीम ने शुक्रवार (30 मई) की रात को एक निजी अस्पताल और डॉक्टर के घर पर छापेमारी करने पहुंची है. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग को डॉक्टर के घर पर करोड़ों रुपये की कैश मौजूद की सूचना मिली थी. जिसके बाद इनकम टैक्स की टीम घर पर छापामारी करने पहुंची है. वहीं इनकम टैक्स विभाग की टीम ने कैश गिनती करने वाली मशीन मंगवाई है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि यहां करोड़ों रुपये पकड़ा गया है.

हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि डॉक्टर के घर पर कितने रुपये पकड़े गए हैं. आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है.

चार सूटकेस में रखी नकदी बरामद

सूचना की पुष्टि के बाद, विभाग की टीम ने शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे डॉक्टर के आवास और हॉस्पिटल परिसर में छापा मारा. कार्रवाई के दौरान चार सूटकेस में रखी नकदी बरामद हुई, जिसकी गिनती के लिए कैश काउंटिंग मशीनें मंगवाई गई हैं. टीम ने सौदे से जुड़े दोनों पक्षों-खरीदार और विक्रेता-को मौके पर बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जांच में सामने आया है कि वरदान हॉस्पिटल का सौदा करीब 7 करोड़ रुपए में हुआ था. इसमें से 4 करोड़ रुपए की राशि अवैध रूप से कैश में दी जा रही थी, जबकि रजिस्ट्री में सौदे की राशि बहुत कम दिखाई गई थी. आयकर अधिकारियों के अनुसार, सौदे से संबंधित दस्तावेजों और नकदी की जांच जारी है. मौके पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

फिलहाल नकदी की सटीक गणना जारी है और विभाग की टीम पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है. नकदी की वास्तविक राशि की पुष्टि गिनती पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

आयकर विभाग की टीम फिलहाल छानबीन में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है. इस बारे में आयकर विभाग जल्द ही बड़े खुलासे कर सकती है.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: 6 बीघे जमीने के लिए पटवारी मांग रहा था रिश्वत, एसीबी ने ट्रैप कर घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

यह भी पढ़ेंः ACB Action: महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय पर एसीबी की रेड, महिला लेखाधिकारी 5000 रुपये रिश्वत लेते हुई ट्रैप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com