विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2026

राजस्थान: आधी रात काल बनकर आया बल्कर, चाचा-भतीजे की गई जान; पीछे छोड़ गया 4 मासूम बच्चे

मृतक बसु सूरत में कारीगर का काम करता था और होली का त्योहार मनाने अपने गांव मांडली छोटी आया हुआ था. वह आज ही वापस सूरत जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली. 

राजस्थान: आधी रात काल बनकर आया बल्कर, चाचा-भतीजे की गई जान; पीछे छोड़ गया 4 मासूम बच्चे
भीषण हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

Rajasthan News: बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के कालाखूंटा में बीती रात खौफनाक हादसा हो गया. करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं. सीमेंट से भरे बल्कर और बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में काका-भतीजा की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और दोनों युवक उसमें बुरी तरह फंस गए. एक परिवार के दो लोगों की मौत से घर में मातम पसर गया है. 

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

थानाधिकारी धनपत सिंह के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला. बसु (30) पुत्र नरसिंह और उसके भतीजे कन्हैयालाल (25) पुत्र विक्रम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बसु और कन्हैयालाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा है. 

मृतक बसु सूरत में कारीगर का काम करता था और होली का त्योहार मनाने अपने गांव मांडली छोटी आया हुआ था. वह आज ही वापस सूरत जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली. बसु अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक मासूम बेटे को छोड़ गया है. वहीं कन्हैयालाल अविवाहित था और डंपर पर खलासी का काम करता था. 

Latest and Breaking News on NDTV

एक घर के 2 सदस्य की मौत से पसरा सन्नाटा

हादसे की खबर मिलते ही मांडली छोटी गांव में शोक की लहर दौड़ गई. एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि हादसा बेहद भीषण था. टक्कर के बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढे़ं-

ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने ससुराल पर लगाए आरोप, मॉर्चरी के बाहर दोनों पक्ष भिड़े

पाकिस्तानी आतंकी भट्टी से संपर्क साधने के प्रयास में पुलिस के रडार पर आया हनुमानगढ़ का युवक, राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com