विज्ञापन

बांसवाड़ा पुलिस ने 60 जवानों के साथ सुबह 5 बजे की घेराबंदी, 150 लीटर देसी शराब जब्त; 20 भट्टियां तोड़ी 

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भापोर गांव में तड़के छापा मारकर 20 भट्टियां तोड़ी गईं और हजारों लीटर वॉश नष्ट किया गया. शराब माफिया मौके से फरार हो गए.

बांसवाड़ा पुलिस ने 60 जवानों के साथ सुबह 5 बजे की घेराबंदी, 150 लीटर देसी शराब जब्त; 20 भट्टियां तोड़ी 
बांसवाड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई.

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई की. इस अभियान को पुलिस ने ‘एरिया डोमिनेशन' के तहत अंजाम दिया. पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में की गई.

सुबह 5 बजे गांव की घेराबंदी

गुप्त सूचना मिलने के बाद डीएसपी गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में कोतवाली, राजतालाब और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम तैयार की गई. करीब 60 पुलिस जवान सुबह करीब 5 बजे भापोर गांव पहुंच गए. उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे. पुलिस ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया ताकि कोई भाग न सके.

20 अवैध भट्टियां तोड़ी गईं

छापेमारी के दौरान पुलिस को जंगल और खेतों में अवैध रूप से चल रही करीब 20 हथकड़ शराब भट्टियां मिलीं. टीम ने मौके पर ही सभी भट्टियों को तोड़ दिया. इसके अलावा हजारों लीटर कच्चा महुआ वॉश बहाकर नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने करीब 150 लीटर तैयार देसी शराब भी जब्त की.

माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से शराब कारोबारियों में अफरा तफरी मच गई. अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर कई आरोपी मौके से भाग निकले. हालांकि पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

आगे भी जारी रहेगी सख्ती

डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि भापोर गांव लंबे समय से अवैध महुआ शराब बनाने और सप्लाई का केंद्र बना हुआ था. पुलिस का लक्ष्य इस अवैध धंधे पर पूरी तरह रोक लगाना है. उन्होंने साफ किया कि आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें- सोनार फोर्ट में पर्यटकों को मिलेगी गोल्फ कार्ट की सुविधा, जैसलमेर प्रशासन ने की लॉन्चिंग

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close