विज्ञापन

राजस्थान: अपहरण के चंद घंटे बाद 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, मोबाइल कॉल से खुला रात के हादसे में दफन राज

जब पुलिसकर्मियों ने कार की टक्कर से गंभीर घायल हुए इन्द्रलाल का मोबाइल ऑन किया तो उसका मैसेज बालक शंकर केवट के परिजनों के पास पहुंचा.

राजस्थान: अपहरण के चंद घंटे बाद 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, मोबाइल कॉल से खुला रात के हादसे में दफन राज
राजस्थान: अपहरण के चंद घंटे बाद 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

Rajasthan News: बारां शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में NH-27 पर बीती रात हुए सड़क हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है. हादसे में जिस बालक की मौत हो हुई है, वह कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र के कोलाना गांव निवासी 6 साल का शंकर केवट निकला. उसका रविवार दोपहर के बाद अपहरण करके बारां लाया गया था. कार की टक्कर से गंभीर घायल हुआ व्यक्ति इंद्रलाल निकला, जो बारां जिले का निवासी है. फिलहाल उसका कोटा में इलाज चल रहा है. इंद्रलाल 1 महीने पहले कोलाना गांव खेती किसानी की मजदूरी करने के लिए गया था. रविवार को उसने बालक शंकर केवट का साइकिल पर अपहरण किया. उसके बाद ही गायब हो गया.

मोबाइल ऑन होने पर हुआ खुलासा 

हादसे में गंभीर घायल हुए इंद्रलाल का रात करीब 10 बजे मोबाइल ऑन होने पर बालक के अपरहण का पूरा खुलासा हुआ. लेकिन तब तक बालक इस दुनिया से चल बसा था. रविवार 8:30 बजे के आसपास इंद्रलाल मृतक बालक शंकर केवट को NH-27 पर शाहाबद पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार कर रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मारी और बालक शंकर केवट की मौके पर मौत हो गई, बालक को अपहरणकर्ता इंद्रलाल अपहरण करके अपने साथ लाया था. 

शुरुआत में बताया गया था कि दोनों पिता पुत्र हैं, लेकिन बाद में पूरा मामला बालक के अपहरण का निकला. बारां कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक बालक शंकर केवट का पोस्टमार्टम करवाया. पिता दिलीप केवट ने बताया कि कोलाना गांव में बेटा 3 बजे तक घर के बाहर खेल रहा था. पत्नी रुक्मणी और छोटी बेटी शीतल घर पर थी. शाम को दादी मनभर भाई जब घर पर पहुंची तो 6 साल के बेटा शंकर केवट नजर नहीं आया. उसकी तलाश शुरू की. रात तक उसका पता नहीं चला.

हादसे में घायल हुआ अपहरणकर्ता इंद्रलाल

गांव की महिलाओं ने बताया कि मजदूर इंद्रलाल की साइकिल पर उनके बेटे शंकर को देखा गया था. जब परिजनों ने इंद्रलाल को फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था. इधर जब पुलिसकर्मियों ने कार की टक्कर से गंभीर घायल हुए इन्द्रलाल का मोबाइल ऑन किया तो उसका मैसेज शंकर केवट के परिजनों के पास पहुंचा, उन्होंने दोबारा इंद्रलाल के मोबाइल फोन पर फोन किया, तब पता चला कि इंद्रलाल सड़क हादसे में घायल है. उसके साथ जो बालक था उसकी डेथ हो गई है.  

परिजन सोमवार सुबह आज बारां अस्पताल मोर्चरी में पहुंचे. बेटे की पहचान शंकर केवट 6 साल के रूप में की. मृतक शंकर केवट के पिता दिलीप केवट ने बेटे के अपहरण और उसकी सड़क हादसे में मौत की रिपोर्ट बारां कोतवाली थाना पुलिस को दी है. परिजनों बताया कि अपहरणकर्ता इंद्रलाल बारां जिले का रहने वाला है. वह एक महीने पहले कोलाना गांव में जगदीश मीणा के यहां पर मजदूरी करने गया था. साइकिल पर ही वह मृतक बालक शंकर केवट का अपहरण करके गांव से फरार हुआ. लेकिन परिजनों को बालक जिंदा नहीं मिला. सड़क हादसे में वह मारा गया.

परिजनों ने पुलिस प्रशासन कहा कि गंभीर घायल और अपहरणकर्ता इंद्रलाल से उसके होश आने पर पुलिस पूछताछ करें और पता लगाया कि उसने पहले भी कहीं बालक तो इस तरह से अपहरण नहीं किए, यह एक बड़ा गिरोह का सदस्य भी हो सकता है. इधर कोतवाली थाना पुलिस ने क्रेटा कार जप्त की है. जिससे यह सड़क हादसा हुआ और उसमें बालक की मौत हुई. पता चला कि 15 दिन पहले ही कार खरीदी गई थी और रात सीएनजी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भराकर बारां शहर की ओर आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस ने कार जब्त के साथ दो-तीन लोगों को डिटेन भी किया है जो कार में सवार थे.

रिपोर्ट- अरविंद अर्जुन

यह भी पढ़ें- Anta Water Crisis: अंता में वाटर फिल्टर प्लांट के कर्मचारी की हड़ताल खत्म, 10 महीने बाद काम पर लौटे, 44 गांवों को मिली राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com