विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2025

बहू ने प्रेमी को दिया सास का जेवर... त्यौहार पर देती थी 20 हजार कैश, पुलिस कर रही थी चोर की तलाश; खुलासे से उड़े परिवार के होश

प्रेमी की गरीबी पर प्रेमिका को आया तरस और तो उसने अपने सास का 30 लाख का आभूषण चुराकर प्रेमी को सौंपा. पुलिस ने 6 महीने के अथक प्रयासों के बाद वारदात का खुलासा किया.

बहू ने प्रेमी को दिया सास का जेवर... त्यौहार पर देती थी 20 हजार कैश, पुलिस कर रही थी चोर की तलाश; खुलासे से उड़े परिवार के होश
पकड़े गए आरोपियों की तस्वीर

Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले की अंता पुलिस ने 30 लाख के आभूषणों और नगदी की सनसनीखेज चोरी की वारदात का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाली कलयुगी बहु और प्रेमी को गिरफ़्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. बारां जिले की अंता पुलिस ने 6 महीनों के अथक प्रयासों बाद वारदात का खुलासा करते हुए वैशाली और प्रेमी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला ने अपने प्रेमी की गरीबी पर तरस खाकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इससे पहले भी कई बार आरोपी महिला प्रेमी को अपने जेवरात और हर त्योहार पर 20 हजार रुपये देती थी. यहां तक आरोपी प्रेमिका ने अपने प्रेमी को सगाई के अंगूठी और अन्य जेवर भी दे दिये थे.

पीड़िता की बहु घर में चोरी करके प्रेमी को देती थी पैसा

बारां एडिशनल SP राजेश चौधरी ने बताया कि पलायथा निवासी नवीन लक्षकार ने 6 महीने पहले अंता थाने में 30 लाख के आभूषणों और नगदी की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले में एडिशनल एसपी राजेश चौधरी के सुपरविजन में जांच शुरू हुई. जांच में एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड, एमओबी टीम, साइबर टीम के निरीक्षण के आधार पर अनुसंधान के बाद मामले का खुलासा हुआ है.

अंता पुलिस ने गहन पड़ताल के बाद पीड़िता की बहु वैशाली और उसके प्रेमी बारां निवासी शाहरुख उर्फ फ़तरु को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि नवीन की पत्नी वैशाली ने अपने प्रेमी शाहरुख की आर्थिक हालत खराब होने पर उसे काम धंधा शुरू करने के लिए अपनी सास के जेवर चोरी करके देने की योजना बनाई थी.

पुलिस को घर के किसी सदस्य पर पहले से था शक

वारदात के दिन शाहरुख वैशाली के घर पहुंचा, जहां पर उसने अपनी सास के करीब 30 लाख की कीमत के सभी सोना चांदी के आभूषण उसे दे दिए. घटना के दिन वैशाली घर पर थी, ऐसे में पुलिस को घर के सदस्य पर ही शक था. लेकिन वैशाली के सात माह के गर्भवती होने के चलते  पुलिस द्वारा उससे गहनता से पूछताछ नहीं की.

इस दौरान पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाती रही, साइबर टीम की मदद और अन्य तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने वैशाली से कड़ी पूछताछ की तब जाकर वैशाली ने अपना जुर्म कबूला. अब फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी शाहरुख की मदद करने वाले उसके दो दोस्तों सोहेल और शहादत को भी तलाश रही है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: छाछ पीते ही एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 11 लोग हुए अचेत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com