विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2026

रेलवे स्टेशन ऑफिस में निकले 3 कोबरा सांप, लोगों को देखते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया

रेस्‍क्‍यू करने आए कर्मचारी को देखा तो फन खड़ा करके फुफकारने लगा. कई बार अपने फन को जमीन पर ही फुफकारते हुए पटका, जो बहुत ही डरावना था. 

रेलवे स्टेशन ऑफिस में निकले 3 कोबरा सांप, लोगों को देखते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया
बारां के रेलवे ऑफिस में कोबार सांप निकला.

बारां रेल खंड स्थित छजावा स्टेशन ऑफिस के कमरे से एक साथ 3 कोबरा सांप निकलने. यह जानकारी मिलते ही स्टेशन स्टाफ में हड़कंप मच गया. सूचना पर मौके पर पहुंचे एक सृप विशेषज्ञ ने तीनों कोबरा सांप को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया. पकड़ने के दौरान कोबरा फन फैलाकर खड़ा हो गया. जमीन पर फन मारने लगा. यह दृष्‍य देखकर कर्मचार‍ी डर गए.  

टाइल्स के पीछे बैठे थे कोबरा 

सांप पकड़े जाने के बाद स्टेशन स्टाफ ने राहत की सांस ली. कर्मचारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम की है. ऑफिस की दीवार पर लगी ग्रेनाइट टाइल्स अचानक नीचे गिर गई. टाइल्स गिरते ही स्टाफ को इसके पीछे बैठा एक कोबरा सांप नजर आया. कोबरा नजर आते ही स्टेशन अधीक्षक और स्टाफ कर्मचारियों में दहशत फैल गई. 

रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी

सांप पकड़ने वाले को बुलवाया गया. सांप पकड़ने के दौरान एक दूसरा सांप भी टाइल्स के पीछे खाली जगह पर बैठा नजर आया. इसी दौरान एक तीसरा सांप भी टाइल्स के पीछे दिखा. एक साथ 3 जहरीले सांप नजर आने पर स्टेशन कर्मचारियों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई. पकड़ने वाले को भी एक साथ तीन सांपों का रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. 

बारां से अर्जुन अरविंंद की रिपोर्ट. 

यह भी पढ़ें: साध्‍वी की मौत पर भोमाराम का अहम खुलासा, बोला- प्रेम बाईसा अग्‍नि परीक्षा देने को तैयार थीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com