विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

बारां: ट्रांसफार्मर ठीक करते वक्त करंट से संविदाकर्मी की मौत, मुआवजे के लिए धरना

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और माली समाज के लोग जिला अस्पताल पहुंचे. आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर धरना शुरू कर दिया.

बारां: ट्रांसफार्मर ठीक करते वक्त करंट से संविदाकर्मी की मौत, मुआवजे के लिए धरना
घटना स्थल की तस्वीर

Rajasthan News: बारां जिले के भंवरगढ़ कस्बे में दशहरा मैदान के पास ट्रांसफार्मर पर फॉल्ट ठीक करते समय बिजली निगम के संविदाकर्मी राजकुमार सुमन (25) को करंट लग गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल राजकुमार को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया.

माली समाज का गुस्सा, मुआवजे की मांग

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और माली समाज के लोग जिला अस्पताल पहुंचे. आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर धरना शुरू कर दिया. उन्होंने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया. परिवार के एक सदस्य ने मुआवजा न मिलने पर पेड़ से कूदने की धमकी दी और पेड़ पर चढ़ गया. पुलिस और मौजूद लोगों की समझाइश के बाद वह नीचे उतरा.

पुलिस और नेताओं ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना पर डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत और कोतवाली सीआई योगेश चौहान मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को सड़क से हटाने की कोशिश की. किशनगंज विधायक ललित मीणा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन और प्रधान मोरपाल सुमन भी अस्पताल पहुंचे. विधायक ने पीड़ित परिवार और बिजली निगम के अधिकारियों से बात की. उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

बिजली निगम पर दबाव, वार्ता जारी

माली समाज के लोग बिजली निगम के एसई को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे. विधायक मीणा और अन्य नेता बिजली निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे हैं. परिवार को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की कोशिश जारी है. इस हादसे ने बिजली निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़ें- मदन दिलावर ने लोकतंत्र सेनानियों के छुए पैर, बोले- जितना सम्मान किया जाए, उतना ही कम है...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com