विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2025

राजस्थान में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर, पति ने पहले की पत्नी की हत्या फिर एक शख्स को उतारा मौत के घाट

बारां जिले के अंता क्षेत्र के धाकड़खेड़ी गांव में दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है. जहां आरोपी गणेश पारेता ने अपनी पत्नी और एक युवक की हत्या कर दी और फरार हो गया.

राजस्थान में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर, पति ने पहले की पत्नी की हत्या फिर एक शख्स को उतारा मौत के घाट
प्रतीकात्मक तस्वीर

Baran Double Murder Case: राजस्थान के बारां जिले के अंता के समीप धाकड़खेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाले डबल मर्डर की घटना सामने आई है. देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला और एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसके बाद से आरोपी फरार है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची अंता पुलिस ने दोनों शवों को अंता अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी समेत कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

डबल मर्डर केस मामले की जांच जारी

DYSP सोजीमल मीणा ने बताया कि अंता के धाकड़खेड़ी गांव में गणेश पारेता के घर में उसकी पत्नी रिंकी की लाश मिली. वहीं पास में ही एक युवक का भी शव मिला है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है. मौके से फरार गणेश पर दोनों हत्याओं का शक जताया जा रहा है.  पुलिस द्वारा इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द इस डबल मर्डर का खुलासा किया जाएगा.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं कयास लगाये जा रहे हैं कि बारां के अंता थाने के धाकड़खेड़ी गांव में जो डबल मर्डर हुआ है. वहां पहले पति ने पत्नी को मौत के घाट बताया है उसके बाद में एक अन्य व्यक्ति की भी उसी व्यक्ति ने हत्या कर दी है. अब अंता पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है. आरोपी पति मौके से हुआ फरार है जिसे तलाशने में अन्ता पुलिस जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- अलवर में 7 साल की इकराना को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला, घटना से इलाके में दहशत

Rajasthan News: बूंदी में व्यापारी के घर चोरी, 65 तोला सोना, 25 किलो चांदी और 8 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए चोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com