किसान के खेत से अचानक निकलने लगा तेल, 3 किमी तक फैल गया क्रूड ऑयल

स्थानीय लोगों के अनुसार, ना ही कोई जिला प्रशासन का अधिकारी मौके पर पहुचा है. मानसून की आहट और बारिश का मौसम होने के चलते किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किसान के खेत से अचानक निकलने लगा तेल

राजस्थान के बाड़मेर जिले में उस समय हड़कंप मच गया है. किसान के खेत से अचानक से कच्चा तेल निकलने लगा. यह क्रूड ऑयल इलाके से होकर गुजर रही क्रूड ऑयल की पाइप लाइन के लीकेज के कारण बहन लगा. करीब 12 घंटे से ज्यादा समय लगातार पाइपलाइन से लीकेज होने के कारण इलाके में करीब 3 किमी की एरिया में क्रूड ऑयल फैल गया. क्रूड ऑयल फैल जाने के कारण किसानों के खेत भी पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं. अब उन खेतों में फसल का उत्पादन करना किसानों के लिए बड़ी चुनौती होगी. खेतों में क्रूड ऑयल फैलने के कारण किसान अब काफी चिंतित हैं. फिलहाल कंपनी के अधिकारी मौके पर लीकेज ठीक करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

बीती रात से बह रहा क्रूड ऑयल

दरअसल, बाड़मेर जिले के भाग्यम ऑयल फील्ड वेलफेयर 12 के पास में बीती रात को क्रूड ऑयल की पाइपलाइन में लीकेज हो गया. जब सूचना कंपनी के अधिकारियों को मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचकर लीकेज को ठीक करने में लग गए. हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी क्रूड ऑयल पाइपलाइन का लीकेज ठीक नहीं हुआ है. जिसके कारण करीब तीन से चार किलोमीटर एरिया में किसानों के खेतों में क्रूड ऑयल फैल गया.

Advertisement

किसानों के खेत हुए बर्बाद

स्थानीय लोगों ने बताया कि 12 घंटे से अधिक समय भी जाने के बाद भी अभी तक कंपनी की कोई भी कार्मिक मौके पर नहीं पहुंचे हैं और ना ही समय पर क्रूड ऑयल के रिसाव को रोकने के लिए किसी भी प्रकार से कोई कदम उठाए गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, जिला प्रशासन का भी कोई अधिकारी समय पर नहीं पहुचा. 

मानसून की आहट और बारिश का मौसम होने के चलते किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं. एक तरफ खरीब की बुवाई के लिए किसानों ने किसानों खेतों की साफ सफाई की थी. तभी क्रूड ऑयल पाइप लाइन लीकेज से क्रूड ऑयल व रासायनिक पानी से खेत भर गए हैं.

4 महीने पहले भी हुए ऐसी घटना

फिलहाल मौके पर जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर क्रूड ऑयल को टैंकरों के माध्यम से वैक्यूम कर दूसरी जगह शिफ्ट करवाया जा रहा है. वहीं पाइपलाइन को बंद करने के बाद भी पाइपलाइन के अंदर से क्रूर कल रिसाव लगातार जारी है.

बताया जा रहा है कि 10 साल से भी पुरानी पाइपलाइन होने के कारण समय पर सही तरीके से इस पाइपलाइन का रख रखाव नहीं किया गया, जिसके कारण हाई प्रेशर के चलते यह पाइपलाइन फट गई और क्रूड ऑयल का रिसाव होने लग गया. 

4 महीने पहले भी ऐश्वर्या ऑयल फील्ड में क्रूड ऑयल की पाइपलाइन में लीकेज हुआ था, जिसे भी लाखों लीटर क्रूड ऑयल व्यर्थ बह गया था और किसानों की जमीन बर्बाद हो गई थी. उसके बाद अब यह दूसरी बड़ी घटना सामने आई है. 

Advertisement

यह भी पढे़ं-

ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम: कैसे गर्म चाय की मदद से Amazon से ठगे 19.87 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

जैसलमेर में तेज आंधी बारिश का कहर, होटल की छत से उड़कर सड़क पर गिरे सोलर पैनल, दादा-पोते गंभीर घायल