विज्ञापन

जैसलमेर में तेज आंधी बारिश का कहर, होटल की छत से उड़कर सड़क पर गिरे सोलर पैनल, दादा-पोते गंभीर घायल

जैसलमेर में तूफानी बारिश की वजह से एक होटल की छत पर लगे से सोलर पैनल बीच सड़क पर जा गिरे, जिससे स्कूटी पर सवार एक दादा और दो पोते गंभीर रूप से घायल हो गए.

Jaisalmer Solar panel accident
NDTV

Jaisalmer Solar panel accident: राजस्थान के जैसलमेर शहर में शनिवार शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश एक परिवार के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी.  शहर की गांधी कॉलोनी में स्थित एक होटल की छत पर लगी सोलर प्लेट तेज हवा से उखड़कर बीच सड़क से गुजर रही एक स्कूटी पर जा गिरी, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

दादा समेत दो पोते गंभीर घायल

पुलिस के अनुसार, हादसे में सुभाष  खत्री (60 वर्षीय) और उनके दो पोते  श्याम( 5) और ऋषभ (2) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वह उनके साथ स्कूटी पर जा रहे थे. घटना के बाद तीनों को तुरंत जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुभाष खत्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.वहीं दोनों बच्चों का उपचार जारी है.

प्रशासनिक लापरवाही और एंबुलेंस का संकट

घटना के बाद सरकारी एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए. बाद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरदीन फकीर मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मिलकर निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर गंभीर घायलों को रेफर कराया.

 सोलर प्लेटें उखड़कर सड़क पर जा गिरी

प्रत्यक्षदर्शी सुनील ने बताया कि तेज हवा के कारण होटल की छत से सोलर प्लेटें और अन्य मलबा सड़क पर आ गिरा. इससे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए और सड़क पर लंबा जाम लग गया. 

मामले को लेकर कोतवाली थाना अधिकारी सूरजाराम ने बताया कि तेज तूफानी हवा के कारण होटल की छत से सोलर प्लेटें उखड़कर सड़क पर गिर गई थीं. उसी दौरान स्कूटी पर गुजर रहे सुभाष खत्री और उनके दो छोटे पोते इसकी चपेट में आ गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित कर उन्हें अस्पताल भिजवाया.

यह भी पढ़ें: टोंक: कर्ज से परेशान दामाद का ससुर के घर पर डाका,  14 लाख की चोरी का पर्दाफाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com