विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2026

बाड़मेर: जिला सीमा बदलाव के विरोध में पहुंचे डोटासरा‑जूली, कहा- भाजपा ने पंचायती राज पुनर्गठन को बनाया हथियार

राजस्थान में बाड़मेर के धोरीमन्ना में जिला सीमा परिवर्तन के विरोध में बड़ी जन आक्रोश रैली हुई. कांग्रेस नेता डोटासरा और जूली ने भाजपा सरकार पर जनता की भावनाओं को दबाने के आरोप लगाए है.

बाड़मेर: जिला सीमा बदलाव के विरोध में पहुंचे डोटासरा‑जूली, कहा- भाजपा ने पंचायती राज पुनर्गठन को बनाया हथियार
कांग्रेस नेता गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली.

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में धोरीमन्ना उपखंड मुख्यालय पर हो रही जन आक्रोश रैली ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली इस रैली में शामिल होने बाड़मेर पहुंचे. यहां सर्किट हाउस में उन्होंने प्रेस से बात की और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. डोटासरा ने कहा कि सरकार जनता की भावनाओं को कुचल रही है.

जिलों की सीमाओं में बदलाव से बढ़ा गुस्सा

डोटासरा ने बताया कि 31 तारीख को पूर्ण प्रतिबंध लगने के बाद भी सरकार ने जिलों की सीमाओं में बदलाव किए. यह फैसला पूरी तरह जन विरोधी है. पंचायती राज में जिला परिषद वार्डों का पुनर्गठन अभी तक नहीं हुआ लेकिन सीमाओं के परिवर्तन से लोगों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमाराम चौधरी आम लोगों के साथ धरने पर बैठे हैं. डोटासरा ने आरोप लगाया कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची. सब असंवैधानिक तरीके से काम हो रहा है जो लोकतंत्र के लिए खतरा है.

पंचायती राज को हथियार बनाया 

टीकाराम जूली ने कहा कि पंचायती राज का पुनर्गठन जनता की सुविधा के लिए होना चाहिए लेकिन भाजपा ने इसे अपना हथियार बना लिया. पंचायती राज और नगर निकायों के वार्डों में भारी गड़बड़ी की गई. नियमों के खिलाफ वार्ड बनाए गए जिससे लोग परेशान हैं. गुड़ामालानी और धोरीमन्ना को रातोंरात जिला बदलकर बालोतरा में जोड़ दिया गया.

इसी विरोध में हेमाराम चौधरी धरने पर हैं और हम उनका समर्थन करने आए हैं. जूली ने चेतावनी दी कि आगामी विधानसभा सत्र में यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाएंगे. सरकार से पूछेंगे कि जिलों की सीमाओं में बदलाव का असली कारण क्या है. कांग्रेस नेता कहते हैं कि भाजपा की मनमानी से लोग त्रस्त हैं और अब उनकी आवाज बुलंद हो रही है.

यह भी पढ़ें- रोहित गोदारा ने किशनगढ़ के व्यापारी से मांगी 20 करोड़ की फिरौती! कहा- बंकर बनवा लो, मौत करीब है

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com