विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2025

बाड़मेर: हिरण का शिकार... शिकारियों ने युवक पर किया हमला; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

करीब 10 दिन पहले पड़ोसी गांव के कुछ लोग हिरण शिकार करने आए थे. जिस पर युवक ने हिरण का शिकार करने से रोक दिया. इसको लेकर आरोपी युवक खेत सिंह से रंजिश रखे हुए थे.

बाड़मेर: हिरण का शिकार... शिकारियों ने युवक पर किया हमला; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
जानलेवा हमले में इलाज के दौरान युवक की मौत

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर में हिरण का शिकार करने से रोकने पर गुस्साए कुछ लोगों ने भेड़ बकरियों के बाड़े में सो रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. घटना को लेकर मृतक के परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश है. परिजनों ने आरोपियों पर मृतक युवक के गले से सोने की चेन और हाथ की अंगूठी और करीब 2.50 लाख रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है. 

बकरियां चराने का काम करता था मृतक

मृतक के भाई स्वरूप सिंह ने बताया कि उसका भाई खेतसिंह खेत में भेड़ बकरियां चराने का काम करता है. करीब 10 दिन पहले पड़ोसी गांव में रहने वाले कुछ लोग हिरण शिकार करने आए थे. खेत सिंह ने इन लोगों को हिरण शिकार करने से रोक दिया. इसको लेकर आरोपी युवक खेत सिंह से रंजिश रखे हुए थे.

स्विफ्ट कार से आए सभी आरोपी

मंगलवार की रात को खेत सिंह बकरियों के पास अकेला सोया हुआ था. इस दौरान मौका पाकर स्विफ्ट कार में सवार होकर आए आरोपियों ने खेत सिंह पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सुबह जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो पूरे घटना के बारे में पता चला. 

सोने की चेन और अंगूठी के लूट का आरोप

गंभीर घायल खेत सिंह को इलाज के लिए फतेहगढ़ ले जाया गया था, जहां उसने पुलिस और परिजनों को आरोपियों के नाम भी बताएं. इसके बाद खेतसिंह की गंभीर हालत को देखते हुए बाड़मेर रेफर किया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. परिजनों ने आरोपियों पर मृतक खेत सिंह के गले में पहनी सोने की चेन, अंगूठी और करीब 2.50 लाख रुपए लूटकर ले जाने का भी आरोप लगाया हैं. 

यह भी पढें- 

खेती ही हमारी रोजी-रोटी है... अब क्या करें, बारिश में फसल खराब होने पर हाथ जोड़कर गुहार लगा रही किसान

थार के लाल उगरा राम को सैन्य सम्मान से दी गई अंतिम विदाई, त्रिपुरा में BSF जवान की तैनाती के दौरान बड़ा हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com