विज्ञापन

"मैं पंचायत चुनाव में प्रचार नहीं करूंगा", बीजेपी विधायक का जनता से ऐसा वादा! चित्तौड़गढ़ पुलिस पर भड़के MLA

बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ ने पुलिस को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर मैं भी अफीम और डोडाचूरा का धंधा करता हूं तो मेरे खिलाफ मुकदमा दायर कर दो.

"मैं पंचायत चुनाव में प्रचार नहीं करूंगा", बीजेपी विधायक का जनता से ऐसा वादा! चित्तौड़गढ़ पुलिस पर भड़के MLA
बेगू विधायक सुरेश धाकड़ ने विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई की.

बेगूं (चित्तौड़गढ़) से विधायक सुरेश धाकड़ ने चित्तौड़गढ़ में कानून-व्यवस्था पर चिंता जाहिर की. उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पुलिस रिपोर्ट भी नहीं लिखती है. अगर मैंने बोलना शुरू किया तो आप लोगों (पुलिस) की मुश्किल खड़ी हो जाएगी. बीजेपी विधायक ने यहां तक कह दिया कि चित्तौड़गढ़ में कानून व्यवस्था ठीक नही हैं, व्यवस्था सुधरनी चाहिए. जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक मैं पंचायती राज का चुनाव प्रचार नही करूंगा. विधायक सुरेश धाकड़ का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा हैं. 

बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

एक कार्यक्रम के दौरान सुरेश धाकड़ ने कहा कि अगर मैं रेत का धंधा करता हूं. अफीम और डोडाचूरा का धंधा भी करता हूं तो मेरे खिलाफ मुकदमा दायर कर दो. लेकिन पुलिस घर जाकर किसानों को परेशान कर रही है. धाकड़ ने कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दे डाली कि चाय से ज्यादा केतली गर्म ना हो. 

अवैध बजरी खनन के मुद्दे पर विधायक भड़के

दरअसल, चित्तौड़गढ़ में अवैध बजरी खनन का मुद्दा जोर पकड़ चुका है. आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. इसी मामले में विधायक ने भी खुले मंच से अपनी पीड़ा जाहिर कर दी. उन्होंने कहा कि जनता न्याय मांगने सड़कों पर आ गई तो तुम लोग भागते फिरोगे. मैं चुप बैठा हूं मुझे चुप रहने दो. 

बाइक चोरी पर पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखती- धाकड़

विधायक यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, "किसी की मोटरसाइकिल चोरी हो जाए तो पुलिस रिपोर्ट भी नही लिखती हैं. अगर कोई अफीम डोडाचूरा का मामला हो तो 4-5 गाड़ियां एक साथ आने को तैयार हो जाती हैं. मैंने मुख्यमंत्री जी से भी कहा कि चित्तौड़गढ़ में कानून व्यवस्था ठीक होनी चाहिए. जब तक व्यवस्था ठीक नही होती हैं तो मैं आपके बीच पंचायती राज चुनाव का प्रचार के लिए नहीं आऊंगा, ये मेरी घोषणा हैं."

यह भी पढ़ेंः डोटासरा ने कहा 'छापामार मंत्री' तो भड़क गए किरोड़ी लाल, बोले- मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close