विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2026

मारुति वैन के उड़े परखच्चे, गेट से टकराई बेकाबू गाड़ी; 18 साल के युवक की मौत

भरतपुर के डीग मार्ग पर मारुति वैन अनियंत्रित होकर गेट से टकराई. इस हादसे में 18 वर्षीय दीपक कोली की मौके पर ही मौत हो गई.

मारुति वैन के उड़े परखच्चे, गेट से टकराई बेकाबू गाड़ी; 18 साल के युवक की मौत
मृतक दीपक कोली

भरतपुर में डीग-भरतपुर मार्ग पर गुरुवार रात करीब 8 बजे एक भयानक सड़क हादसा हो गया. एक मारुति वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गेट से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हादसे में 18 वर्षीय दीपक कोली की मौत हो गई. दीपक कामां के हाट-बाजार से दिनभर की मेहनत के बाद घर लौट रही थी. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन के मलबे से लहूलुहान दीपक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घर का सहारा था दीपक  

हादसे की आवाज इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग दहल उठे. थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि मृतक दीपक कोली मोरी मोहल्ले का निवासी था. दीपक हाट-बाजारों में रेडीमेड कपड़े बेचकर घर का खर्च चलाता था. गुरुवार को भी वह कामां के हाट से व्यापार कर लौट रहा था. लेकिन घर पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया. दीपक के जाने से उसके परिवार की आमदनी पर संकट आ गया है.

हादसे का पता लगाने में जुटी पुलिस

जैसे ही हादसे की खबर मोरी मोहल्ला पहुंची, पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया. जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर महिलाओं समेत परिजनों के आंसूओं ने हर किसी का कलेजा चीर दिया. दीपक के परिवार और मोहल्ले वालों में शोक की लहर है. पुलिस अब गाड़ी के अचानक अनियंत्रित होने और दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है. हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में मौसम की मार, कई हिस्सों में हुई बारिश, आज 18 जिलों में येलो अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com