विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2024

गोत्र बना दो प्रेमी की शादी में अरचन, 8 जुलाई को दूसरी लड़की से विवाह होने से पहले ही प्रेमी युगल ने कर ली आत्महत्या

भरतपुर में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली. जबकि लड़की की शादी दूसरी लड़की से 8 जुलाई को होने वाली थी.

गोत्र बना दो प्रेमी की शादी में अरचन, 8 जुलाई को दूसरी लड़की से विवाह होने से पहले ही प्रेमी युगल ने कर ली आत्महत्या

Rajasthan News: भारत में जहां लगातार तरक्की की राह पर चल रहा है. वहीं प्रेम विवाह को लेकर देश के कई इलाकों में समाज और परिवार के बीच मतभेद दिखता है. इसी मतभेद की वजह से आए दिन प्रेमी युगल अपने प्यार के लिए अपनी जान दे देते हैं. ताजा मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है. जहां रूपवास थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर दोनों ने अपनी जीवन लीली समाप्त कर ली. जबकि दिलचस्प बात यह है कि प्रेमी युगल में लड़के की शादी तय हो गई थी और 8 जुलाई की उसकी किसी और लड़की से शादी होने जा रही थी.

3 जुलाई को प्रेमी युगल ने कर ली आत्महत्या

थाना प्रभारी लखन सिंह खटाना ने जानकारी दी कि 3 जुलाई दोपहर रूपवास थाना क्षेत्र की बर्फ फैक्ट्री कॉलोनी निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने कॉलोनी के सचिन परमार के खिलाफ बहन प्रिया को शादी के लिए बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद रूपवास थाना पुलिस जांच में जुटी और जांच के दौरान पाया गया कि आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र के बिचपुरी फाटक के पास युवक युवती का शव मिला है. जिन्होंने जयपुर से आने वाली ट्रेन के आगे कूदकर दोनों ने जान दी है.दोनों के शव आगरा के अस्पताल में रखवा दिया गया. युवकों के पास मिले कागजों से उनकी पहचान होने पर परिजनों और रूपवास थाना पुलिस को सूचना मिली. दोनों के परिजन आगरा पहुंचे. जहां दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया.

एक गोत्र होने से परिजन नहीं कर रहे थे दोनों की शादी

जानकारी के मुताबिक प्रेमी युगल एक ही कॉलोनी के निवासी थे. दोनों के बीच दो साल से अफेयर चल रहा था. इस बात की जब परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों को काफी समझाया गया. इसके अलावा समाज की पंचायतें भी हुई कि एक दूसरे से नहीं मिलेंगे. लेकिन पंचायत का इन दोनों पर कोई असर नहीं हुआ. दोनों की बातचीत और मिलना जुलना जारी रहा. वह दोनों एक दूसरे से शादी करना चाह रहे थे. लेकिन एक ही गोत्र की होने की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी. युवक के परिजनों ने अन्य दूसरी लड़की से शादी पक्की कर दी और चार दिन बाद यानी 8 जुलाई को विवाह था.

दोनों युवक और युवती ने आखिरकार फैसला किया कि वह यहां से भाग कर शादी कर लेते है. लेकिन फिर क्या हुआ दोनों तीन जुलाई को सुबह घर से निकल गए और उसी दिन सुबह 9 बजे के आस पास एक दूसरे का हाथ पकड ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

यह भी पढ़ेंः एक साल पहले लव मैरिज करने वाली बेटी को पिता और अन्य परिजनों ने जिंदा जलाया, श्मशान से पुलिस ने बरामद की अधजली लाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com