विज्ञापन

Rajasthan: जन्मदिन ही बना आखिरी दिन, सांवरिया सेठ के दर्शन करके लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार

राजस्थान में अजमेर के जयप्रकाश सिंधी के जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सांवरिया सेठ से लौटते वक्त उनकी बस भीलवाड़ा हाईवे पर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में जयप्रकाश की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए.

Rajasthan: जन्मदिन ही बना आखिरी दिन, सांवरिया सेठ के दर्शन करके लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार
अजमेर के जयप्रकाश सिंधी की जन्मदिन के दिन ही मौत हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खुशियों का माहौल पल भर में चीख-पुकार में बदल गया. अजमेर निवासी जयप्रकाश सिंधी अपने जन्मदिन के खास मौके पर परिवार और मित्रों के साथ भगवान सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए थे, लेकिन लौटते वक्त काल ने उन्हें अपने अंदर समा लिया.

जन्मदिन बना आखिरी सफर

अजमेर के रहने वाले जयप्रकाश सिंधी का जन्मदिन उनके जीवन का आखिरी दिन साबित हुआ. जन्मदिन की खुशी में वे अपने करीबियों के साथ सांवरिया सेठ मंदिर मत्था टेकने गए थे. लौटते समय भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर हमीरगढ़ के पास उनकी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि जयप्रकाश सिंधी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

हादसे में कई लोग घायल

इस दुखद घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. हादसे के वक्त बस में 23 लोग सवार थे, जिन्हें भीलवाड़ा में रात्रि भोज के लिए रुकना था. घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. सिंधी समाज के प्रतिनिधि हरीश मनवाणी ने बताया कि पूरा परिवार और समाज इस घटना से स्तब्ध है.

विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

हादसे की सूचना मिलते ही राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने भीलवाड़ा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ से फोन पर बात कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए. एक तरफ जहां घर में बधाई देने वालों का तांता लगा था, वहीं अब वहां मातम छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, अगले 48 घंटों में धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

Rajasthan: 5 रुपये के नोट से 48 लाख कमाने के चक्कर में महिला ने 3.66 लाख गंवाए, अब पुलिस से मांग रही मदद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com