राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक युवक ने साली के घर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद वह खुद फांसी के फंदे पर झूल गया है. दोनों का शव कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया. युवक ने पत्नी की हत्या क्यों की और इसके बाद उसने खुद अपनी जान क्यों दी. अभी तक इसका सही से पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या से जुड़े इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
बीती रात पत्नी के साथ साली के घर आया
जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज घटना भीलवाड़ा जिले के मीरगढ़ थाना क्षेत्र के बरड़ोद गांव में हुई है. पुलिस ने बताया कि बन का खेड़ा निवासी कालू जाट अपनी पत्नी के साथ बीती रात साली के घर बपड़ोद आए थे. रात में दोनों ने खाना खाया. इसके बाद सोने चले गए. अगले दिन सुबह साली और साढ़ू खेत पर चल गए. इसके बाद जब वह वापस लौटे तो दोनों का शव एक ही कमरे में मिला.
फाइल फोटो- NDTV
गला घोंटकर की पत्नी की हत्या
कालू जाट कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी उसी कमरे में मृत अवस्था में मिली. कालू जाट की पत्नी दुर्गा देवी का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला. पुलिस के मुताबिक, पहले कालू ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर की हत्या कर दी. फिर चुन्नी की मदद से फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में इस हत्या और आत्महत्या के पीछे कर्ज को भी एक कारण माना जा रहा है. हमने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है.
पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी
डिप्टी (सदर) नेमीचंद चौधरी ने बताया कि कालू जाट अपनी पत्नी दुर्गा देवी के साथ रविवार की रात को साली के घर बरड़ोद ग़ांव आए थे. कालू ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर भी जान दे दी. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे लिया गया है. साथ ही एफएसएल की टीम बुलाई गई, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाएं हैं. फिलहाल पुलिस मामले हत्या और आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं-
दोस्त की मौत के बाद युवती ने भी दे जान, युवक की हादसे में हो गई थी मौत
दोनों हाथ नहीं तो मुंह से पेन पकड़ दे रहे परीक्षा, संघर्ष और जज्बे की यह कहानी कर देगी भावुक
रिया के मंगेतर पर होगी FIR, कोर्ट ने दिए आदेश; ब्लैकमेलिंग और चरित्र हनन से आहत होकर की थी खुदकुशी
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |