Chirag Jain Motivational Story: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित लिपिक ग्रेड द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को राज्य के जयपुर सहित 38 जिलों में आयोजित की गई. इसी परीक्षा में शामिल होने बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा तहसील में स्थित कलिंजरा का परीक्षार्थी चिराग जैन भी आए थे.उन्होंने जैसे ही अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचे आसपास के विद्यार्थी उन्हें अचरज भरी नजरों से देखने लगे. लेकिन अपनी कमजोरियों पर जीत हासिल कर वह आत्मबल के साथ परीक्षा में शामिल हुए.
मुंह से पैन पकड़कर देते है प्रतियोगी परीक्षाएं
परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले उन्होंने बातचीत में NDTV को बताया कि 12वीं पास करने के बाद से ही उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में जाने का मन बनाया हुआ है. उन्होंने बताया कि दोनों हाथ न होने के बावजूद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने अपनी इस कमजोरी को ताकत बनाते हुए मुंह से पेन पकड़कर लिखने का अभ्यास सीखा. और आज वह हर परीक्षा इसी तरह देते हुए आए है. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मुंह सेपेन पकड़कर कागज पर अपना नाम और पता लिखकर भी दिखाया.

पैन को मुंह से पकड़कर लिखते हुए चिराग
Photo Credit: NDTV
RAS मुख्य परीक्षा में 11 अंको से गया था चूंक
चिराग ने आगे बताया कि उन्होंने इसी तरह कई प्रतियोगी परीक्षाएं दी है. कुछ में चूंक गया तो किसी में बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया कि वे फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने आगे बताया कि RAS मुख्य परीक्षा में वह मात्र 11 अंकों से अंतिम चयन से चूक गया था, लेकिन प्रयास जारी रखा. वर्तमान में मेरा चयन थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में हो चुका है, और अब मैं लिपिक ग्रेड-सेकंड की परीक्षा के माध्यम से अपने करियर को नई दिशा देने का प्रयास कर रहा हूं."
बता दें कि बांसवाड़ा जिले में लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में सफलता पूर्वक किया गया. अतिरिक्त जिला कलक्टर पर्वत सिंह चुण्डावत के अनुसार, परीक्षा के सफल संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
यह भी पढ़ें: किसानों के खेतों में अचानक निकलने लगा क्रूड ऑयल, 3 किमी तक फैल गया कच्चा तेल