विज्ञापन

Rajasthan: सिस्टम ने ले ली युवक की जान, घरों में करंट दौड़ता रहा; बिजली विभाग कर्मचारी करते रहे शराब पार्टी

हादसे के बाद ग्रामीण लगातार बिजली ग्रिड मुझरास पर कर्मचारियों को फोन करते रहे. मगर कर्मचारी शराब पार्टी करने में व्यस्त रहे. बाद में ग्रामीण बिजली ग्रिड पर पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद कराई.

Rajasthan: सिस्टम ने ले ली युवक की जान, घरों में करंट दौड़ता रहा; बिजली विभाग कर्मचारी करते रहे शराब पार्टी
सिस्टम ने ले ली युवक की जान

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बिजली लाइन में फाल्ट आने से गांव में करंट फैल गया. घरों में बिजली की लाइन में फाल्ट के कारण करंट की चपेट में आने से एक युवक की अकाल मौत हो गई. हादसे के बाद बिजली सप्लाई बंद करने के लिए मुझरास ग्रिड पर ग्रामीण फोन करते रहे, मगर ग्रिड पर तैनात कर्मचारी शराब पार्टी करने में व्यस्त रहे. घटना शनिवार देर रात भीलवाड़ा- उदयपुर राजमार्ग पर बसे गुंदली गांव में हुई. जंहा 11000 केवी लाइन फाल्ट हो जाने से बड़ा हादसा हो गया.

कई घरों के बिजली के उपकरण जले

फाल्ट आने से तार टूटने के बाद करीब 70 घरों में बिजली के उपकरण जल गए. करंट फैलने से एक युवक किशनलाल गुर्जर की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीण लगातार बिजली ग्रिड मुझरास पर कर्मचारियों को फोन करते रहे. मगर कर्मचारी शराब पार्टी करने में व्यस्त रहे. बाद में ग्रामीण बिजली ग्रिड पर पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद कराई. बिजली ग्रिड पर शराब पार्टी करते कर्मचारियों व ग्रामीणों के बीच बहस का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

10 लाख के मुआवजे की सहमति पर खत्म हुआ धरना

वीडियो वायरल होने के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम रूम पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही मुआवजे की मांग की. करीब 2 घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की सहमति के बाद ग्रामीण मृतक का शव लेने को तैयार हुए. उधर बिजली निगम ने भी आरोपी कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी किए हैं. 70 घरों में फ्रिज, टीवी, कूलर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए. 

पूर्व सरपंच बोले- बिजली विभाग जिम्मेदार

कुंडली गांव के पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह ने कहा कि दुखद घटना में हमारे गांव के पूर्व सरपंच मांगीलाल गुर्जर के बेटे किशन गुर्जर की अकाल मौत हो गई. इसका जिम्मेदार बिजली निगम है. जब बिजली लाइन टूटी और करंट फैला, तो  तुरंत मुजरास जीएसएस (ग्रिड) पर फोन किया, लेकिन नशे में धुत कर्मचारियों ने फोन तक नहीं उठाया. इसके बाद ग्रामीण खुद मुजरास ग्रिड पर कर्मचारियों शराब पार्टी कर रहे थे. गांव के घरों में करंट फैलने से फ्रिज कूलर टीवी जलकर राख हो गए. बिजली कर्मचारियों अधिकारियों को फोन किया, मगर कोई जवाब नहीं आया. ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि, अगली बार किसी घर में ऐसे किसी बेटे की अकाल मौत नहीं हो. 

यह भी पढे़ं-

चूरू: झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जल गईं 2 सगी बहनें, तेज हवा से भड़की चूल्हे की चिंगारी

Rajasthan: कोटा में ऑपरेशन के बाद एक और महिला की मौत, अब तक 5 महिलाओं की जा चुकी जान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close