विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2025

भीलवाड़ा में नाबालिग से अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म से सनसनी फैल गई. पुलिस ने पीड़िता को उदयपुर से बरामद किया और जांच शुरू कर दी है.

भीलवाड़ा में नाबालिग से अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक मासूम लड़की के अपहरण और उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अपहरण की शुरुआत और लापता होने का रहस्य

5 दिसंबर को बड़लियास थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की अचानक गायब हो गई. उसके परिवार ने तुरंत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत से उदयपुर से लड़की को बरामद किया और उसे सुरक्षित भीलवाड़ा लाया गया. लेकिन इस दौरान जो हुआ वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था.

पीड़िता की आपबीती, अपहरण फिर दुष्कर्म 

लड़की ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि अज्ञात नकाबपोश युवकों ने उसका अपहरण किया. फिर उसे उदयपुर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस घटना ने उसके जीवन को झकझोर दिया. पीड़िता की यह कहानी सुनकर हर कोई स्तब्ध है. परिवार का कहना है कि वह अब भी सदमे में है और न्याय की गुहार लगा रही है.

पुलिस की जांच और बाल न्यायालय का पक्ष

पुलिस का कहना है कि लड़की को बाल न्यायालय में पेश किया गया था. वहां उसने अपहरण का जिक्र किया लेकिन सामूहिक दुष्कर्म की बात नहीं बताई. हालांकि पुलिस अधीक्षक को मिली शिकायत के बाद मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए गए. जांच अधिकारी ने एनडीटीवी से कहा कि हर पहलू की तहकीकात की जा रही है. अपराधियों को जल्द पकड़ने की कोशिश हो रही है.

गांव में छाया सन्नाटा

शनिवार को एनडीटीवी की टीम पीड़िता के गांव पहुंची. वहां पीड़िता उसके माता-पिता और जांच अधिकारी से बात की गई. गांव में डर का माहौल है. लोग इस घटना से आहत हैं और मांग कर रहे हैं कि दोषियों को सख्त सजा मिले. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी.

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का कांग्रेस पर हमला, अरावली मुद्दे पर विरोध को बताया नकली

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close