विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2025

BIS Action: अमेजन के जयपुर वेयरहाउस पर BIS की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की कीमत के बिना ISI मार्क वाले प्रोडक्ट जब्त

BIS की टीम ने जब्त किए गए उत्पादों में खिलौने, मोबाइल फोन, वायरलेस हेडफोन, बेबी डाइपर, गीजर, मिक्सर ग्राइंडर, हेयर ड्रायर, वैक्यूम क्लीनर, इलेक्ट्रिक कॉफी मेकर, आरओ वाटर प्यूरीफायर, स्टील के बर्तन और सेनेटरी नैपकिन जैसे रोजमर्रा में उपयोग होने वाले आइटम शामिल हैं.

BIS Action: अमेजन के जयपुर वेयरहाउस पर BIS की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की कीमत के बिना ISI मार्क वाले प्रोडक्ट जब्त
प्रतीकात्मक फोटो

Jaipur News: जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में शुक्रवार को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की टीम ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2678 प्रोडक्ट्स जब्त किए, जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है. ये सभी उत्पाद बिना अनिवार्य ISI या रजिस्ट्रेशन मार्क के वेयरहाउस में स्टोर किए गए थे.

इलेक्ट्रिक और अन्य सामना ज़ब्त 

बीआईएस की टीम ने जब्त किए गए उत्पादों में खिलौने, मोबाइल फोन, वायरलेस हेडफोन, बेबी डाइपर, गीजर, मिक्सर ग्राइंडर, हेयर ड्रायर, वैक्यूम क्लीनर, इलेक्ट्रिक कॉफी मेकर, आरओ वाटर प्यूरीफायर, स्टील के बर्तन और सेनेटरी नैपकिन जैसे रोजमर्रा में उपयोग होने वाले आइटम शामिल हैं.

BIS अधिनियम 2016 की धारा 29 के तहत की गई कार्रवाई 

छापेमारी BIS अधिनियम 2016 की धारा 29 के तहत की गई. अमेजन के वेयरहाउस में 200 से अधिक कैटेगरी के प्रोडक्ट्स बिना आवश्यक प्रमाणन के पाए गए, जो भारत सरकार की अनिवार्य प्रमाणन योजना के अंतर्गत आते हैं.

बिना BIS मानक लाइसेंस के किसी भी उत्पाद का निर्माण, स्टोरेज, बिक्री या आयात करना कानूनन अपराध है.पहली बार उल्लंघन पर 2 लाख रुपए तक का जुर्माना, दूसरी बार या बार-बार उल्लंघन पर 5 लाख रुपए तक का जुर्माना या 2 साल तक की सजा का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें - धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के साथ हुई धक्का-मुक्की ! विधायक के चाचा समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज

धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के साथ हुई धक्का-मुक्की ! विधायक के चाचा समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com