विज्ञापन
Story ProgressBack

भाजपा ने 24 राज्यों में बनाए नए प्रभारी, राजस्थान BJP के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी, CM भजनलाल ने दी बधाई

BJP State In-charges List: लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद अब भाजपा में बदलाव शुरू हो चुका है. इस कड़ी में शुक्रवार को भाजपा ने 24 राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की.

Read Time: 3 mins
भाजपा ने 24 राज्यों में बनाए नए प्रभारी, राजस्थान BJP के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी, CM भजनलाल ने दी बधाई
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सतीश पूनिया.

BJP State In-charges List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 24 राज्यों में प्रभारी को नियुक्त किया है. कई राज्यों में भाजपा ने सह प्रभारी को नियुक्त किया है. लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद भाजपा में बदलाव की अटकलें लग रही थी. प्रभारियों की नियुक्ति से इस बदलाव की शुरुआत हो गई है. देश के अलग-अलग राज्यों में आगे होने वाले विधानसभा चुनाव के नजरिए से भाजपा की यह नियुक्ति अहम है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रभारियों की नियुक्ति वाला आदेश जारी किया है. इसमें राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. 

मालूम हो कि सतीश पूनिया विधानसभा चुनाव 2023 में हार गए थे. इसके बाद उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारे जाने की चर्चा थी. लेकिन पार्टी ने उन्हें किसी सीट से टिकट नहीं दिया था. बीते दिनों सतीश पूनिया ने दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी की थी. जिसके बाद अब सतीश पूनिया को संगठन के लिहाज महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. 
 

सतीश पूनिया हरियाणा के प्रभारी बनाए गए

सतीश पूनिया को हरियाणा में भाजपा का प्रभारी बनाया गया है. वहीं सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सतीश पूनिया के साथ हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है. बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े बने रहेंगे. हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा बने रहेंगे.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी बनाने पर बधाई और शुभकामना दी है.

छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नवीन को बनाया गया. झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी बनाए गए हैं. यहां देखें भाजपा के प्रभारियों की पूरी लिस्ट- 

भाजपा के प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी की लिस्ट

1. अंडमान और निकोबार-प्रभारी-रघुनाथ कुलकर्णी
2. अरुणाचल प्रदेश-प्रभारी-अशोक सिंघल
3. बिहार-प्रभारी- विनोद तावड़े
बिहार- सहप्रभारी- दीपक प्रकाश
4. छत्तीसगढ़-प्रभारी-नितिन नबीन
5. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव-प्रभारी-दुष्यंत पटेल
6. गोवा प्रभारी- आशीष सूद
7. हरियाणाप्रभारी-सतीश पूनिया
हरियाणा- सहप्रभारी- सुरेंद्र सिंह नगर
8. हिमाचल प्रदेश-प्रभारी-श्रीकान्त शर्मा
हिमाचल प्रदेश- सहप्रभारी- संजय टंडन
9. जम्मू और कश्मीर-प्रभारी-तरुण चुघ
जम्मू एवं कश्मीर- सहप्रभारी- आशीष सूद
10. झारखंडप्रभारी- लक्ष्मीकांत बाजपेयी
11. कर्नाटक-प्रभारी- डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल
कर्नाटक- सहप्रभारी- सुधाकर रेड्डी
12. केरल-प्रभारी- प्रकाश जावड़ेकर
केरल- सहप्रभारी- अपराजिता सारंगी
13. लद्दाख- प्रभारी- तरूण चुघ
14. मध्य प्रदेश- प्रभारी- डॉ. महेंद्र सिंह
सह प्रभारी- सतीश उपाध्याय
15. मणिपुर- प्रभारी- अजीत गोपछड़े
16. मेघालय- प्रभारी- अनिल एंटनी
17. मिजोरम- प्रभारी- देवेश कुमार
18. नागालैंड- प्रभारी- अनिल एंटनी
19. ओड़िशा- प्रभारी- विजयपाल सिंह तोमर
सह प्रभारी- लता उसेंडी
20. पुदुचेरी- प्रभारी- निर्मल कुमार सुराना
21. पंजाब- प्रभारी- विजयभाई रुपानी
सह प्रभारी- नरिंद्र सिंह
22. सिक्किम- प्रभारी- दिलीप जायसवाल
23. उत्तराखंड- प्रभारी- दुष्यंत कुमार गौतम
सह प्रभारी- रेखा वर्मा
24. उत्तर-पूर्व प्रदेश- प्रभारी- संबित पात्रा
सह प्रभारी- वी. मुरलीधरन

यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics: राजेंद्र राठौड़ के बाद सतीश पूनिया ने लगाई दिल्ली की दौड़, क्या होने वाला है बड़ा बदलाव?

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
राजस्थान में रत्न व आभूषण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भजनलाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला
भाजपा ने 24 राज्यों में बनाए नए प्रभारी, राजस्थान BJP के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी, CM भजनलाल ने दी बधाई
Allegation of religious conversion by luring money in Bharatpur VHP workers create ruckus
Next Article
फ्री इलाज... हर महीने 10 हजार रुपये का लालच, भरतपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप पर हुआ हंगामा
Close
;