Bhilwara Lok Sabha Seat: आपातकाल में जेल गए, RSS पृष्ठभूमि से आने वाले दामोदर अग्रवाल को BJP ने भीलवाड़ा से बनाया उम्मीदवार

दामोदर अग्रवाल मूलत संघ पृष्ठभूमि से आते हैं. संघ में काफी समय तक सक्रिय रहने के बाद उन्हें भाजपा में भेजा गया था. प्रदेश महामंत्री बनने से पहले दामोदर अग्रवाल भीलवाड़ा जिले के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दामोदर अग्रवाल (फाइल फोटो)

उम्मीदवारी के इंतजार में रह रही भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर ही दिया. भाजपा ने प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है. अब तक चुनाव में पहली प्रत्याशी सूची में भीलवाड़ा का नाम शुमार रहता आया है. मगर इस बार अभी भी मतदाताओं को प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार करना पड़ा है. इसके पीछे की वजह संगतहैं में अंदरूनी खींचतान को माना गया है. 

भजपा ने वर्तमान सांसद सुभाष बाहेड़िया का टिकट काट दिया है. बाहेड़िया ने पिछले चुनाव में भाजपा को प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दिलवाई थी. उनकी जीत का अंतर करीब  6 लाख 12000 मतों का था. 

Advertisement

प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल को हाल ही के दिनों में प्रदेश महामंत्री के साथ-साथ उदयपुर संभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. दामोदर अग्रवाल मूलत संघ पृष्ठभूमि से आते हैं और संघ में काफी समय तक सक्रिय रहने के बाद उन्हें भाजपा में भेजा. प्रदेश महामंत्री बनने से पहले दामोदर अग्रवाल भीलवाड़ा जिले के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं. भीलवाड़ा के प्रमुख वस्त्र उद्योगपतियों में उनका शुमार होता है. दामोदर अग्रवाल टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के संस्थापक भी रहे हैं. राजनीतिक जीवन की शुरुआत भीलवाड़ा नगर परिषद के पार्षद से हुई जहां वह बाद में नेता प्रतिपक्ष भी बने.

आपातकाल में गए थे जेल

अग्रवाल दामोदर अग्रवाल अपने छात्र जीवन के समय से ही सक्रिय हैं. मूलत जाहजपुर के रहने वाले दामोदर अग्रवाल को आपातकाल के दौरान तत्कालीन सरकार ने सलाखों के पीछे भेज दिया. जेल से बाहर आते ही मगर संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों में उन्होंने अपनी सक्रियता बढ़ाई.


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.