विज्ञापन

संगमेश्वर में नाव हादसा: नदी में डूबे दो लोगों का नहीं लगा सुराग, सुबह 6 बजे पहुंची SDRF की टीम 

मंगलवार को नाव पलटने दो लोग नदी में डूब गए. उनका अभी तक पता नहीं चला. SDRF की टीम तलाश में जुटी है.  

संगमेश्वर में नाव हादसा: नदी में डूबे दो लोगों का नहीं लगा सुराग, सुबह 6 बजे पहुंची SDRF की टीम 
नदी में लापता लोगों की तलाश में पहुंची SDRF की टीम.

बांसवाड़ा के संगमेश्वर में नाव हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश जारी है. आज सुबह 6 बजे से SDRF की एक टीम नदी में सर्च करने पहुंची. अरथूना SHO और तहसीलदार सुबह से मौके पर हैं. लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.  सभी टीमें मिलकर जल्द सफलता के प्रयास में जुटी हैं. अरथूना थाना क्षेत्र स्थित संगमेश्वर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया था. मछली पकड़ने वाली छोटी नाव पलटने से 2 लोग नदी में लापता हो गए. नाव में केवट सहित कुल 11 लोग सवार थे. नाव में आधा पानी भर जाने से संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई. हादसे के बाद केवट मौके से फरार हो गया.

8 लोग तैरकर बाहर निकल आए  

सभी लोग संगमेश्वर के पास बने हैंगिंग ब्रिज के नजदीक फोटोग्राफी और घूमने के लिए नाव पर सवार हुए थे. नाव पलटने के बाद 8 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 2 लोग नदी में डूब गए.

लापता लोगों की पहचान जयेश (20) निवासी भानो का पारडा और मानव (8) के रूप में हुई. ये अपने मामा के घर पर आया था.  सुरक्षित निकले सभी 8 लोग भी अरथूना तहसील के भानो का पारडा गांव के निवासी हैं.

दो दिन से चल रहा रेस्क्यू 

घटना के बाद गढ़ी SDM श्रवण कुमार, डिप्टी बाबूलाल रेगर और अरथूना थाना अधिकारी विनोद कुमार के निर्देशन में SDRF, सिविल डिफेंस और स्थानीय गोताखोर करीब 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया.  

अब उदयपुर से SDRF की अतिरिक्त टीम बुलाई गई है, जो बुधवार को सर्च ऑपरेशन जारी रखेगी. हादसे के बाद मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इंतजार में परिजन नदी किनारे डटे हैं. बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर मौजूद है, और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है. 

(रिपोर्ट- कौस्तुब पांड्या)

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में बार‍िश और ओलावृष्‍ट‍ि से कब म‍िलेगी राहत, मौसम व‍िभाग की आई भव‍िष्‍यवाणी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close