विज्ञापन

Budget 2026: 'राजस्थान के हाथ लगी सिर्फ निराशा, मुख्यमंत्री की 60 दिल्ली यात्राएं रहीं बेअसर', डोटासरा का तीखा हमला

Reaction on Budget 2026: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बजट को 'झूठी घोषणाओं का पिटारा' बताया है. डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की 60 दिल्ली यात्राओं के बावजूद प्रदेश को ERCP और मानगढ़ धाम जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर कुछ नहीं मिला.

Budget 2026: 'राजस्थान के हाथ लगी सिर्फ निराशा, मुख्यमंत्री की 60 दिल्ली यात्राएं रहीं बेअसर', डोटासरा का तीखा हमला
केंद्रीय बजट 2026 पर राजस्थान पीसीसी चीफ ने पहला बयान दिया है.
NDTV Reporter

Rajasthan News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा रविवार को पेश किए गए बजट 2026-27 (Budget 2026) को राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने 'सिर्फ घोषणाओं का पिटारा' और 'बेहद निराशाजनक' करार दिया है. डोटासरा ने कहा कि इस बजट ने राजस्थान के युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

'पर्ची सरकार को बजट में पर्ची भी नहीं मिली'

सीकर में NDTV राजस्थान से खास बातीत करते हुए डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री पिछले दो साल में 60 से अधिक बार दिल्ली गए, लेकिन प्रदेश के लिए एक विशेष पैकेज तक नहीं ला सके. राजस्थान को इस बजट में फूटी कौड़ी भी अतिरिक्त नहीं मिली है.'

'केवल चुनाव वाले राज्यों पर ध्यान दिया गया'

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्रीय बजट पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने केवल तमिलनाडु, बंगाल और केरल जैसे चुनावी राज्यों पर फोकस किया है, जबकि राजस्थान में चुनाव न होने के कारण प्रदेश को पूरी तरह भुला दिया गया. उन्होंने पीएम मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में किए गए वादों के बावजूद न तो ईआरसीपी (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा मिला और न ही मानगढ़ धाम के लिए कोई विशेष फंड आवंटित हुआ. 

बांसवाड़ा रेल परियोजना की अनदेखी पर ऐतराज

डोटासरा ने बजट के दौरान शेयर मार्केट में आई गिरावट को जनता के अविश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि उम्मीदें टूटने पर बाजार ऐसे ही 'धड़ाम' होता है. उन्होंने आगे कहा कि आमदनी दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार ने किसानों को और गरीब बना दिया है और इनकम टैक्स स्लैब में बड़ी राहत न मिलने से कर्मचारी वर्ग भी उपेक्षित रहा है. अंत में, दक्षिणी राजस्थान की लाइफलाइन मानी जाने वाली बांसवाड़ा रेल परियोजना को लेकर बजट में कोई ठोस घोषणा न होने पर डोटासरा ने कड़ा ऐतराज जताया.

'2047 का सपना दिखाकर आज की रोटी छीनी'

डोटासरा ने भाजपा के 'विकसित भारत 2047' के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि आज लोगों के पास खाने को रोटी और युवाओं के पास रोजगार नहीं है, लेकिन सरकार 20 साल बाद के सपने दिखा रही है. उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने के लिए बजट में कोई विजन नहीं दिखा और धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में उतार-चढ़ाव से व्यापारी वर्ग त्राहिमाम कर रहा है.

ये भी पढ़ें:- Budget 2026 Highlights: 1 अप्रैल से बदलेगा इनकम टैक्स का कानून, विदेश यात्रा और इलाज सस्ता; यहां पढ़ें बजट की बड़ी बातें

LIVE TV देखें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close