Bundi: बूंदी में 12वीं बोर्ड के छात्र ने की आत्महत्या, JEE की तैयारी कर रहा था अभ्यर्थी

छात्र आशुषोष घर पर ही रहकर ही ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से जेईई मेन की तैयारी कर रहा था. परिजन विवाह समारोह में गए थे, जब घर लौटे तो उसे फांसी के फंदे पर लटका पाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Bundi Student Suicide: बूंदी जिले के केशवराय पाटन के देहित गांव में छात्र आशुतोष सुमन (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक छात्र के बारे जानकारी सामने आई है कि जेईई मेन परीक्षा की तैयारी के बाद हाल ही में 28 जनवरी को एग्जाम भी दिया था. परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द घोषित होने की संभावना थी. हालांकि उसने रेगुलर क्लासरूम कोर्स ना करते हुए ऑनलाइन क्लास के जरिए तैयारी की थी. मृतक के पिता रघुवीर सुमन पंचायत समिति तातेड़ा में यूडीसी के पद पर कार्यरत हैं. परिवार में माता-पिता और एक बहन हैं.

कुछ ही दिन पहले कोटा भी गया था

केशवराय पाटन थाना के एसआई हजारी लाल ने बताया कि मृतक छात्र आशुतोष सुमन पुत्र रघुवीर सुमन कक्षा 12वीं का छात्र था. वह ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से जेईई मेन्स की तैयारी कर रहा था. कुछ दिनों पहले वह कोटा भी पढ़ने के लिए गया था, लेकिन बाद में वापस घर पर आकर ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था. 

विवाह समारोह में गए थे परिजन

परिजनों द्वारा दी गई लिखित रिपोर्ट के अनुसार वे अपनी पत्नी और पुत्री के साथ एक विवाह समारोह में गए हुए थे. आशुतोष घर पर अकेला था, जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य गेट की कुंडी अंदर से बंद मिली. काफी देर तक घंटी बजाने और आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला. लंबे समय तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों को संदेह हुआ. फिर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो आशुतोष फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया. इसके बाद धक्का देकर गेट खोला.

परिजनों का कहना है कि छात्र पर किसी भी तरह तनाव से इनकार किया है. आशुतोष सुमन पढ़ाई में होनहार और मेहनती छात्र था. फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है.

पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार

Advertisement

परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है और पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट सौंपते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है और वे किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते. परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. 

यह भी पढ़ेंः बदल गई राजस्थान बजट की परंपरा! 'डार्क मैरून' ब्रीफकेस की जगह वित्त मंत्री के हाथ में दिखेगा 'भगवा बैग'

Advertisement