विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

VIDEO: पानी के तेज बहाव में बहे तीन दोस्त, बारां से पिकनिक मनाने बूंदी आए थे तीनों

बूंदी के बरधा बांध पर पानी के तेज बहाव में बहे युवक कोटा में एक ऑनलाइन कंपनी में करते थे. वे शुक्रवार को यहां पर पिकनिक मनाने आए थे.

VIDEO: पानी के तेज बहाव में बहे तीन दोस्त, बारां से पिकनिक मनाने बूंदी आए थे तीनों

Rajasthan News: बूंदी में हाड़ौती का गोवा कहे जाने वाले बरधा बांध पर पानी के तेज बहाव में युवकों के बहने का वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस के ऊपर से पानी के तेज बहाव के बीच तीन युवक निकल रहे थे. तभी दो युवक सैलाब में पुलिया से नीचे गिर गए और देखते-देखते दोनों सैलाब में बह गए. तीसरे युवक ने जैसे तैसे कर अपनी जान बचाई. पानी के सैलाब में फंसे दोनों युवक अपने आप को संभाल पाते कि सैलाब उन्हें दूर तक खींचता हुआ ले गया और वह पानी में बह गए.

बारां से पिकनिक मनाने आए थे तीनों

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, वीडियो में एक किनारे पानी के पास चौथा युवक भी बैठा हुआ है, जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया है. घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को तो बचा लिया, जबकि दूसरा युवक बहाव में बह गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया.

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बारां जिले के कुंजेड़ कस्बे से यहां पिकनिक मनाने के लिए आए थे. वे कोटा में एक ऑनलाइन कंपनी में करते थे और शुक्रवार को एक साथ बरधा बांध पहुंचे. इसी दौरान पानी के तेज बहाव में मोहित यदुवंशी (19), लक्ष्य मालव (22) और 22 साल के विवेक मालव बह गए.

Latest and Breaking News on NDTV

लापता किशोर का नहीं पता चला

तालेड़ा पुलिस थाने के क्षेत्र अधिकारी अजीत बागडोलिया ने बताया कि लक्ष्य मालव और उसके भाई सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि यदुवंशी तेज बहाव में बह गया. लापता किशोर का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

वहीं, एक अन्य घटना में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के कर्मचारी रामचंद्र पासवान (43) और शंकर माली शुक्रवार शाम बूंदी के कंजरी सेलोर में एक तालाब में डूब गए.  रामचंद्र गलती से उफनते तालाब में गिर गया. उसे बचाने के लिए शंकर भी तालाब में कूद गया. रामचंद्र मूल रूप से बिहार के निवासी था और दो दशक से अधिक समय से अपने परिवार के साथ बूंदी में रह रहा था. शंकर जिले के ठिकरदा गांव का निवासी था.

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan: पानी में बहा बाइक सवार युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया 

Video: सावन से पहले पाड़ाझर झरने पर मानसून मेहरबान, 100 फीट की ऊंचाई से हर दिन होता है भोलेनाथा का जलाभिषेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com