बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की गाड़ी को लगी टक्कर लगने की खबर सामने आई है. हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. मिल रही सूचना के मुताबिक हादसा गंगाशहर में बोथरा चौक पर हुआ है.
जहां मेघवाल की खड़ी गाड़ी में पीछे से पानी के कैम्पर वाले वाहन ने मारी टक्कर मार दी. इस दौरान केन्द्रीय मंत्री और प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल गाड़ी में थे मौजूद. गाड़ी के पीछे का हिस्सा मामूली क्षतिग्रस्त हुआ है.
Advertisement
(खबर अपडेट की जा रही है)
Topics mentioned in this article