विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

Rajasthan: कार और रोडवेज बस की भिड़ंत, घायल को अस्पताल पहुंचाने आई 108 एंबुलेंस हुई खराब

जालोर से बिशनगढ़ तक जाने वाली सड़क पर एक कार और राजस्थान रोडवेज की बस टक्कर हो गई. इस घटना में कार ड्राइवर घायल हो गया.

Rajasthan: कार और रोडवेज बस की भिड़ंत, घायल को अस्पताल पहुंचाने आई 108 एंबुलेंस हुई खराब
जालोर में हादसा

Rajasthan News: राजस्थान के जालोर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब सड़क पर सोमवार शाम (9 फरवरी) को एक कार और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई. घटना जालोर के बिशनगढ़ थाना इलाके में हुई. जहां जालोर से बिशनगढ़ तक जाने वाली सड़क पर एक कार और राजस्थान रोडवेज की बस टक्कर हो गई. इस घटना में कार ड्राइवर घायल हो गया. इसमें कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में जन हानि नहीं हुई लेकिन ड्राइवर थानाराम गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी अनुसार पहाड़पुरा के पास तीखी चौराहा पर जालोर से जालोर से बालोतरा जा रही राजस्थान परिवहन की एक बस और सामने बिशनगढ़ की ओरे से आ रही कार बस से टक्करा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी घटना में कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

घायल को अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने किया रेफर

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर बालवाड़ा गांव निवासी थानाराम को जालोर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया. जहां हालत गंभीर होने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. प्रत्यक्ष दर्शी भगाराम ने बताया कि कार के सामने अचानक गाय आने पर ड्राइवर ने कार को रोग साइट ले ली. इस दौरान सामने से तेज गति से आ रही बस से टक्करा गई. जिससे यह हादसा हो गया. 

घायल को लेने पहुंची एम्बुलेंस हुई खराब

सूचना पर जालोर जिला मुख्यालय से घायल को लेने के लिए पहुंची 108 एम्बुलेंस की मौके पर खराब हो गई. पायलट के द्वारा काफी देर प्रयास के बाद भी एम्बुलेंस शुरू नहीं हुई. तो घटना स्थल के पास से जा रहे संत पवन पुरी महाराज के एक कार में घायल को अस्पताल पहुंचाना पड़ा. वही जानकारी के अनुसार जालोर जिला मुख्यालय पर दो 108 एम्बुलेंस हैं. जिसमें एक कंडम हालात में है जो कई बार घायल को लेने जाते वक्त खराब हो जाती हैं. इसको लेकर कई बार नई एम्बुलेंस के लिए मांग की लेकिन अभी तक नई  एम्बुलेंस नहीं मिल पाई हैं.

यह भी पढ़ेंः वासुदेव देवनानी ने बदला अजमेर में चर्चित थाने का नाम, दस्तावेजों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com