विज्ञापन

ड्यूटी पर था कांस्टेबल, पुलिस लाइन के क्वार्टर में सेंध; 24 लाख के गहने, नकदी चोरी

पुलिस लाइन में चोरों ने कांस्टेबल के सूने क्वार्टर का ताला तोड़कर करीब 24 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 3.25 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए.

ड्यूटी पर था कांस्टेबल, पुलिस लाइन के क्वार्टर में सेंध; 24 लाख के गहने, नकदी चोरी
डूंगपुर में पुलिस लाइन के कांस्टेबल के क्वार्टर में चोरी

राजस्थान के डूंगरपुर शहर में बेखौफ बदमाशों ने ‘आंखों से काजल चुराने' की कहावत को सच कर दिखाया है. जिले की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली पुलिस लाइन में ही चोरों ने सेंधमारी कर पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती दे डाली. कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन परिसर में एक पुलिस कांस्टेबल के सूने क्वार्टर को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने करीब 24 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 3.25 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

आसपुर में थी ड्यूटी

दरअसल आसपुर थाने में तैनात कांस्टेबल विनोद बरंडा अपने परिवार के साथ डूंगरपुर पुलिस लाइन क्वार्टर में रहता है. बी ब्लॉक में सेकंड फ्लोर सरकारी क्वार्टर है. विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आज आसपुर में आयोजित कार्यक्रम में कांस्टेबल विनोद की ड्यूटी थी. जबकि पत्नी हेमलता दोपहर 12.30 बजे डूंगरपुर शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने चली गई.

कुंडी तोड़कर चोरों ने किए हाथ साफ

करीब 2 बजे दोनों बच्चे ओर भतीजी भी उसी कार्यक्रम में गए. इसी दरम्यान चोरों ने क्वार्टर की कुंडी तोड़ दी. दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे. चोरों ने क्वार्टर का सामान बिखेर दिया. सोने चांदी के कीमती जेवर ओर कैश चुराकर ले गए. शाम करीब 4.30 बजे पत्नी और बच्चे वापस क्वार्टर आए तो क्वार्टर की कुंडी टूटी ओर दरवाजा खुला देखकर चौंक गए.

कुल 27 लाख की हुई चोरी

क्वार्टर में देखने पर जेवर ओर कैश चोरी हो गए थे. चोर करीब 10 तोला सोने, 3.50 किलो चांदी के जेवर के साथ ही 3.25 लाख कैश चुराकर ले गए गए. घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना की जानकारी ली. पुलिस लाइन में जिस क्वार्टर में चोरी हुई, वहां आसपास पुलिसकर्मियों के कई क्वार्टर बने हुए हैं.

ये क्वार्टर बी ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर था, जबकि ग्राउंड फ्लोर ओर फर्स्ट फ्लोर पर भी कई क्वार्टर हैं. पास ही ए और सी ब्लॉक के अलावा कई ब्लॉक आगे पीछे बने हैं. जहां पुलिसकर्मी और उनके परिवार रहते हैं. बावजूद चोर बेखौफ होकर पुलिस लाइन में घुसे, जहां आम इंसान का घुसना ही मुश्किल होता है. वहां लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर चले गए. ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढे़ं-

जैसलमेर में प्लॉट विवाद ने लिया खूनी रूप, दो गुटों में चाकूबाजी, 3 युवक घायल, 1 जोधपुर रेफर

बूंदी के सरकारी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, अस्पताल में हंगामा, पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close