विज्ञापन

CBSE board exam 2026: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 1.72 लाख स्टूडेंट देंगे मैथ्स-बायो के पेपर

Education News: राजस्थान समेत आज यानी मंगलवार से CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी है.प्रदेश के करीब 1300 स्कूलों के लगभग 1.72 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

CBSE board exam 2026: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 1.72 लाख स्टूडेंट देंगे मैथ्स-बायो के पेपर
cbse board exams 2026
NDTV

CBSE board exam 2026 start date: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं. इस बार रीजनल लेवल पर राजस्थान के करीब 1300 स्कूलों से करीब 1.72 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इनमें से 10वीं क्लास के करीब 90 हजार और 12वीं क्लास के करीब 82 हजार स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं. परीक्षाओं को आसानी से कराने के लिए पूरे रीजन में करीब 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

CBSE की आज गणित और बायो की परीक्षा 

CBSE बोर्ड की जारी डेटशीट के अनुसार, आज क्लास 10 के स्टूडेंट्स के लिए मैथ्स स्टैंडर्ड और मैथ्स बेसिक विषय और क्लास 12 के साइंस स्टूडेंट्स के लिए बायोलॉजी और आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए एंटरप्रेन्योरशिप, संस्कृत ऑप्शनल और स्टेनोग्राफी जैसे दूसरे सब्जेक्ट्स की डेट है.

स्टूडेंट्स में जोश और थोड़ा टेंशन दोनों देखने को मिला

बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार सभी सेंटर्स पर स्टूडेंट्स के लिए इंतज़ाम किए गए थे, वहीं एग्जाम शुरू होने से पहले स्टूडेंट्स में जोश और थोड़ा टेंशन दोनों देखने को मिला. पेरेंट्स भी अपने बच्चों को एग्जाम सेंटर तक छोड़ने आए और उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं.

कड़ी सुरक्षा और सख्ती के बीच एंट्री

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन को लेकर खास सख्ती रखी गई. सुबह 10 बजे के बाद किसी भी स्टूडेंट को एंट्री नहीं दी गई. एडमिट कार्ड और स्कूल आइडेंटिटी कार्ड चेक करने के बाद ही एंट्री दी गई. नकल रोकने के लिए एग्जाम सेंटर्स पर फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं. साथ ही, सभी एग्जाम सेंटर्स पर CCTV से लगातार नजर रखी जा रही है. बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, सभी सेंटर्स पर शांतिपूर्ण और प्लान्ड तरीके से एग्जाम शुरू हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Main Result 2026: पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने बाड़मेर का नाम किया रोशन, JEE Main में 99.62% स्कोर के साथ जिले में किया टॉप

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close