विज्ञापन

नीरजा मोदी स्कूल को लेकर CBSE का नया आदेश, मिली थोड़ी राहत... लेकिन 11वीं-12वीं की मान्यता रद्द

CBSE ने नीरजा मोदी स्कूल को लेकर नया आदेश सुनाया है. जिसमें नीरजा मोदी को थोड़ी राहत दी गई है. हालांकि 11वीं और 12वीं की मान्यता रद्द करने और एडमिशन नहीं लेने के लिए कहा गया है.

नीरजा मोदी स्कूल को लेकर CBSE का नया आदेश, मिली थोड़ी राहत... लेकिन 11वीं-12वीं की मान्यता रद्द
नीरजा मोदी स्कूल

Neerja Modi School: जयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की कक्षा-4 की 9 वर्षीय छात्रा अमायरा ने 1 नवंबर 2025 को स्कूल के चौथे माले से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद से CBSE ने इस स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई थी. वहीं अदालत ने इस चरण पर CBSE के मान्यता (संबद्धता) रद्द करने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था. वहीं अब CBSE ने नीरजा मोदी स्कूल को लेकर नया आदेश सुनाया है. जिसमें नीरजा मोदी को थोड़ी राहत दी गई है.

9वीं-10वीं की मान्यता बरकरार

नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता से जुड़े मामले में सीबीएसई का नया आदेश आया है. जिसमें  हाईकोर्ट के स्कूल के पक्ष की सुनवाई करने के निर्देश के बाद सीबीएसई ने स्कूल के जवाब को सुन कर फैसला लिया है. आदेश में कहा गया है कि स्कूल की कक्षा 9 और 10 की मान्यता बरकरार रहेगी. 

11वीं-12वीं की मान्यता रद्द

वहीं, कक्षा 11 और 12 की मान्यता दो साल के लिए रद्द रहेगी. लेकिन कक्षा 11 में पढ़ रहे विद्यार्थी, जो अगली साल कक्षा 12 में आएंगे वे स्कूल में पढ़ सकते हैं, मौजूदा विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए सीबीएसई ने यह फैसला लिया है. हालांकि स्कूल कक्षा 11 और 12 में कोई नए प्रवेश भी नहीं ले सकेगा. 

वहीं इसके जवाब में स्कूल ने कहा कि स्कूल में 5500 बच्चे पढ़ते हैं, स्कूल कई बच्चों का भविष्य बना चुका है. लेकिन सीबीएसई ने कहा मौजूदा बच्चों के भविष्य को देखते हुए आदेश दिया गया है.

क्या है पूरा मामला? 

नीरजा मोदी स्कूल की कक्षा-4 की 9 वर्षीय छात्रा अमायरा ने 1 नवंबर 2025 को स्कूल के चौथे माले से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद CBSE द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट में पाया गया कि स्कूल में एंटी-बुलिंग और POCSO समितियां केवल कागजों पर मौजूद थीं. जमीनी स्तर पर ये समितियां सक्रिय नहीं थीं, जिसके कारण बच्ची डेढ़ साल से बुलिंग का शिकार हो रही थी. अभिभावकों ने चार बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. समिति ने अकादमिक और सुरक्षा संबंधी कई कमियां भी उजागर कीं. इसके आधार पर CBSE ने 30 दिसंबर 2025 को स्कूल की मान्यता रद्द कर दी.

यह भी पढ़ेंः 'मैं चोर नहीं हूं' वीडियो बनाकर ट्रक ड्राइवर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close