विज्ञापन

'मैं चोर नहीं हूं' वीडियो बनाकर ट्रक ड्राइवर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

38 साल का ड्राइवर तिलोक मेघवाल 25 सालों से ट्रक, बस और डंपर चलाने का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था. उसकी तीन भतीजियां हैं जिसके लिए वह काम करता था, लेकिन चोरी के आरोप ने उसे पूरी तरह से तोड़ दिया.

'मैं चोर नहीं हूं' वीडियो बनाकर ट्रक ड्राइवर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Rajasthan News: अजमेर के किशनगढ़ में सुसाइड का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ट्रक ड्राइवर ने घर की रसोई में फांसी के फंदे में झुल गया. इतना ही नहीं फांसी लगाने से पहले उसने अपना वीडियो भी बनाया. जिसमें लगातार वह कह रहा है कि 'मैं चोर नहीं हूं... मैने चोरी नहीं की' इसके साथ ही उसने फांसी लगा ली. 38 साल का ड्राइवर तिलोक मेघवाल 25 सालों से ट्रक, बस और डंपर चलाने का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था. उसकी तीन भतीजियां हैं जिसके लिए वह काम करता था, लेकिन चोरी के आरोप ने उसे पूरी तरह से तोड़ दिया. उसने सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया है.

ड्राइवर तिलोक मेघवाल के बारे में बताया जाता है कि वह काफी परेशान था. उस पर चोरी का आरोप लगने के बाद वह काफी परेशान था. जिसके बाद यह घटना सामने आई है.

क्या है सुसाइड नोट में

सुसाइड नोट और वीडियो में उसने कहा है कि वह चोरी नहीं है. उसने कहा कि उसने 2 लाख रुपये मांगे थे. उसने शादी नहीं की और उसकी तीन भतीजी है जिसका पालन वह करता है. उसके भाई का भी एक्सीडेंट हो गया है, जिसकी आंख चली गई है. उसने कभी चोरी नहीं की. इस बात को उसके सभी लोग जानते हैं.

चोरी के बारे में बताया जाता है कि तेजा जी मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें उसका नाम सामने आया था. लेकिन बताया जाता है कि चोरी का वीडियो सामने आया था जिसमें वह नहीं था. यह सभी को पता थी. लेकिन इसके बाद भी वह परेशान था और डिप्रेशन में था.

सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पोस्टमार्टम के दौरान परिजन और समाज के लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे. परिजनों और समाज के लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: दूसरी बार ट्रैप हुआ पटवारी! ACB ने 50000 की रिश्वत लेते पकड़ा, 10 साल पहले भी गया था जेल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close