विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2026

ACB Action: दूसरी बार ट्रैप हुआ पटवारी! ACB ने 50000 की रिश्वत लेते पकड़ा, 10 साल पहले भी गया था जेल

ACB ने शिकायतकर्ता को पटवारी के घर रिश्वत लेने के लिए भेजा और जैसे ही उसने रिश्वत की राशि ली उसे दबोच लिया और उसके कब्जे से 50000 की रिश्वत की राशि बरामद की.

ACB Action: दूसरी बार ट्रैप हुआ पटवारी! ACB ने 50000 की रिश्वत लेते पकड़ा, 10 साल पहले भी गया था जेल
पटवारी वीरेंद्र शर्मा धौलपुर के बसई सामन्ता ग्राम पंचायत में नियुक्त है
NDTV

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) लगातार भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही है. एसीबी ने एक दिन पहले कोटपूतली बहरोड़ जिले में एक पटवारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था जिसने साढ़े 5 बीघा ज़मीन के मामले में 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी. एसीबी ने कल, 24 फरवरी को सवाई माधोपुर में एक ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) जगदीश प्रसाद मीणा को भी 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. इसके एक दिन बाद आज, 25 फरवरी को एसीबी की टीम ने धौलपुर जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 50000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. 

एसीबी के पास आई थी शिकायत

एसीबी के एडिशनल एसपी ज्ञानचंद मीणा बताया कि जयपुर एसीबी मुख्यालय के पास एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बसई सामन्ता ग्राम पंचायत में तैनात पटवारी वीरेंद्र शर्मा जमीन का दाखिला खोलने के एवज में 50000 की रिश्वत की मांग कर रहा है. इसके बाद एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई.

ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा

एसीबी ने जाल बिछाकर परिवादी को पटवारी के घर धौलपुर स्थित कायस्थ पाड़ा में रिश्वत की राशि देने के लिए भेजा. एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की हुई थी. जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की राशि वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया और उसके कब्जे से 50000 की रिश्वत की राशि बरामद की.

वर्ष 2016 में भी हो चुका है ट्रैप

इस कार्रवाई में एक दिलचस्प बात यह रही कि एसीबी ने इसी पटवारी को 10 साल पहले भी ट्रैप किया था. वर्ष 2016 में सैपऊ तहसील में जमीन का म्यूटेशन खोलने के एवज में एसीबी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी. यह मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है.

ये भी पढ़ें-: ताले तोड़कर घर में घुसे चोर, 2 किलो चांदी, सोने की चेन और कैश चोरी

LIVE TV देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close