विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

तालाब में डूबने से 12 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, खेलते समय फिसल गया था पैर

बताया जाता है कि तालाब के किनारे खेलते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. आसपास कोई नहीं था, जिससे उसकी मदद कर सके. 

तालाब में डूबने से 12 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, खेलते समय फिसल गया था पैर
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: चाकसू जयपुर ग्रामीण कोटखावदा थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव में एक दुखद हादसे ने सभी को झकझोर दिया. गोठवालों की ढाणी में रहने वाला 12 साल का मासूम रितेश मीणा तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है. रितेश रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से निकला था. वह गांव के पास बने तालाब की ओर गया.

पुलिस और ग्रामीणों ने निकाला शव

हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, लोग तालाब की ओर दौड़े. कोटखावदा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से रितेश को तालाब से बाहर निकाला गया. SDRF की टीम को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक रितेश की सांसें थम चुकी थीं. 

अस्पताल में मृत घोषित

रितेश को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए चाकसू मोर्चरी में रखा गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे की परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही है.

परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़

रितेश की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में हर तरफ मातम का माहौल है. ग्रामीण इस हादसे से सदमे में हैं और मासूम की मौत पर शोक जता रहे हैं. 

सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने तालाबों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के किनारे कोई सुरक्षात्मक उपाय नहीं हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं. पुलिस और प्रशासन से मांग की जा रही है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

ये भी पढ़ें- Road Accident: डीडवाना के हाइवे पर स्लीपर बस और दो कारों की जबरदस्त टक्कर , चार की मौत; दो गंभीर घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com