विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

Road Accident: डीडवाना के हाइवे पर स्लीपर बस और दो कारों की जबरदस्त टक्कर , चार की मौत; दो गंभीर घायल

राजस्थान के डीडवाना जिले में किशनगढ़-हनुमानगढ़ हाइवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्लीपर बस और दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला शामिल है. वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

Road Accident: डीडवाना के हाइवे पर स्लीपर बस और दो कारों की जबरदस्त टक्कर , चार की मौत; दो गंभीर घायल
डीडवाना जिले के एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान में डीडवाना जिले के परबतसर में शनिवार को किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक स्लीपर बस और दो कारों की जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें चार लोगों की जान चली गई. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक तीन साल की मासूम बच्ची भी है. हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानें कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय एक स्विफ्ट कार किशनगढ़ से सीकर की ओर जा रही थी. उसी समय एक स्लीपर बस किशनगढ़ की दिशा में आ रही थी. तभी एक दूसरी कार ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की.

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार.

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार.

इस दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट कार से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर स्लीपर बस से जा टकराई. हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

अस्पताल में हृदय विदारक दृश्य

हादसे के बाद घायलों और मृतकों को तुरंत परबतसर के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. एक अन्य घायल ने अजमेर ले जाते समय दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल तीन साल की बच्ची और एक महिला को अजमेर रेफर किया गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल सीकर जिले के सांंगरिया क्षेत्र के रहने वाले हैं.

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार.

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार.

पुलिस का त्वरित एक्शन

हादसे की सूचना मिलते ही परबतसर पुलिस मौके पर पहुंची. क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाइवे पर यातायात को सुचारू किया गया. एडिशनल एसपी जिनेंद्र जैन ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस मृतकों और घायलों के परिजनों का पता लगाने में जुटी है. परिजनों के आने के बाद ही उनकी पहचान स्पष्ट हो सकेगी.

सड़क सुरक्षा पर सवाल

यह हादसा सड़क सुरक्षा और लापरवाही भरे ड्राइविंग पर सवाल उठाता है. ओवरटेकिंग के चक्कर में हुई इस त्रासदी ने कई परिवारों को दुख में डुबो दिया.

यह भी पढ़ें- बानसूर में बाघों का नया ठिकाना, सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र से दूर देखा गया मूवमेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com