विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

बानसूर में बाघों का नया ठिकाना, सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र से दूर देखा गया मूवमेंट

जंगलों के पास रहने वाले ग्रामीण डर भी महसूस कर रहे हैं. खासकर रात के समय लोग सतर्क रहने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बाघों के मूवमेंट से उनकी दिनचर्या पर असर पड़ रहा है. 

बानसूर में बाघों का नया ठिकाना, सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र से दूर देखा गया मूवमेंट
टाइगर

Rajasthan News: राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व की मशहूर बाघिन ST-12 अपने चार बड़े हो चुके शावकों के साथ बानसूर के रामपुर इलाके में देखी गई. यह इलाका सरिस्का टाइगर रिजर्व के क्षेत्र से काफी दूर है. खारीकाबास के जंगलों में बाघिन का यह मूवमेंट स्थानीय लोगों के लिए आश्चर्य और डर का कारण बन गया है. राहगीरों ने इस रोमांचक दृश्य का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

जंगलों में 14 बाघों का डेरा

सूत्रों की मानें तो बानसूर के नाथूसर, लोज, पानीढाल और खारीकाबास के घने जंगलों में अब करीब 14 बाघ-बाघिन विचरण कर रहे हैं. इनमें 8 शावक भी शामिल हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सरिस्का की सीमाओं से बाहर निकलकर बाघों ने रामपुर के छिंड और आसपास के जंगलों को अपनी स्थायी टेरिटरी बना लिया है. ST-22 बाघिन सहित कई अन्य बाघ-बाघिनें भी सरिस्का छोड़कर यहीं बस गई हैं. 

ग्रामीणों में उत्साह के साथ सतर्कता

बाघों की मौजूदगी से स्थानीय लोग रोमांचित हैं. कई लोग इसे प्रकृति का अनोखा नजारा मान रहे हैं. लेकिन साथ ही जंगलों के पास रहने वाले ग्रामीण डर भी महसूस कर रहे हैं. खासकर रात के समय लोग सतर्क रहने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बाघों के मूवमेंट से उनकी दिनचर्या पर असर पड़ रहा है. 

वन विभाग की बढ़ी सक्रियता

बाघों के इस मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने गश्त और निगरानी तेज कर दी है. विभाग की टीमें इलाके में बाघों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं. हालांकि वन अधिकारियों ने अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें- सुपर थर्टी की तरह काम कर रही राजस्थान की ‘50 विलेजर्स' संस्था, गरीब बच्चे बन रहें डॉक्टर, इस साल 33 बच्चों का हुआ सलेक्सन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com