विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर का निधन, तिरंगा यात्रा के साथ गांव ने किया अंतिम सलाम

राजस्थान के छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मोहर सिंह गुर्जर का निधन हो गया. शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव मोरोड़ी पहुंचा जहां ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकालकर राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी.

छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर का निधन, तिरंगा यात्रा के साथ गांव ने किया अंतिम सलाम
सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मोहर सिंह गुर्जर.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र के मोरोड़ी गांव के रहने वाले सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मोहर सिंह गुर्जर का छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई. शनिवार को उनका पार्थिव शरीर जब पैतृक गांव मोरोड़ी पहुंचा तो पूरे गांव में गमगीन माहौल हो गया. परिजन और ग्रामीण भावुक हो उठे. इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

196वीं बटालियन में थे तैनात

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय मोहर सिंह गुर्जर पुत्र मूलाराम गुर्जर छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन में तैनात थे. गुरुवार देर शाम ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया. यूनिट में उनके साथियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम सम्मान दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

साथी कॉन्स्टेबल जयदीप यादव निवासी सैद अलीपुर नागल चौधरी ने बताया कि वे दोनों 8 मार्च को करीब 20 दिन की छुट्टी बिताने के बाद एक साथ ड्यूटी पर लौटे थे. गुरुवार शाम अचानक मोहर सिंह की तबीयत खराब हुई और कुछ ही देर में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया.

4 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने करीब चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. देशभक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने “जब तक सूरज चांद रहेगा मोहर सिंह तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों के साथ भावभीनी विदाई दी.

Latest and Breaking News on NDTV

परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां

पूर्व सरपंच धर्मवीर रावत ने बताया कि मोहर सिंह के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं. तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है. छोटा बेटा सेना में देश सेवा कर रहा है जबकि बड़ा बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है.

हरसौरा के नायब तहसीलदार पवनेश शर्मा ने बताया कि मोहर सिंह का पार्थिव शरीर छत्तीसगढ़ से हवाई मार्ग से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया. इसके बाद सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव मोरोड़ी पहुंचाया गया जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- एलपीजी के मुद्दे पर टीकाराम जूली का जुबानी हमला, बोले- कांग्रेस से लड़ने की बजाय मुद्दों पर ध्यान दे बीजेपी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close