चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर NRI ने की घोषणा, ISRO के वैज्ञानिकों को देंगे एक करोड़ रुपए

एनआरआई पृथ्वीराज ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान-3 के चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सकुशल उतरने पर भारतीय वैज्ञानिकों की कामयाबी को मिसाल मानते हुए यह घोषणा की है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
NRI प़ृथ्वीसिंह कोलू (फाइल फोटो)
BARMER:

मिशन मून पर भारतीय चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर बाड़मेर के एक एनआरआई प़ृथ्वीसिंह कोलू ने इसरो वैज्ञानिकों को गिफ्ट में 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। मंगलवार, 23 अगस्त शाम 6 बजे चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था, जिसके बाद पूरे देश में बधाईंयों का तांता लग गया.

उल्लेखनीय है भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.देश भर में भारत के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है.राजधानी से लेकर बॉर्डर तक खुशी से लोग झूम रहे हैं और एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं औरअब बाड़मेर निवासी NRI प़ृथ्वीसिंह कोलू ने इसरो के वैज्ञानिकों को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि की घोषणा है. 

Advertisement
बाड़मेर एनआरआई पृथ्वीराज की कंपनी प्रकाश पंप मिडल ईस्ट (अरब देश) में है. पृथ्वीराज कोलू इससे पहले भी कवास में आए बाढ़ में बाड़मेर के लोगों की मदद के लिए आगे आए थे और बाढ़ पीड़ितों की मदद की घोषणा की थी.

एनआरआई पृथ्वीराज ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान-3 के चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सकुशल उतरने पर भारतीय वैज्ञानिकों की कामयाबी को मिसाल मानते हुए यह घोषणा की है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एनआरआई मिशन मून से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को एक करोड़ का ईनाम देंगे.

चंद्रयान-3 की सफल लैंंडिंग से आह्लादित एनआरआई पृथ्वीराज ने कहा, इससे देश ही नहीं, विदेश में भी सभी भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है. पृथ्वीराज की कंपनी प्रकाश पंप मिडल ईस्ट (अरब देश) में है. पृथ्वीराज कोलू इससे पहले भी कवास में आए बाढ़ में बाड़मेर के लोगों की मदद के लिए आगे आए थे और बाढ़ पीड़ितों की मदद की घोषणा की थी. 

Topics mentioned in this article