चियासीड्स सेवन के फायदे अनेक, हृदय मजबूत तो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

चियासीड्स को सेहत का खजाना कहा जाता है. ये छोटे बीज दिल को मजबूत रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल ब्लड प्रेशर व शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Health News: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में प्राकृतिक और आसान उपाय अपनाना बेहद जरूरी हो गया है. चियासीड्स को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है. यह हृदय को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं और कई गंभीर बीमारियों से बचाव करते हैं.

आयुष मंत्रालय भी मानता है चियासीड्स को फायदेमंद

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार चियासीड्स हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन प्राकृतिक उपाय हैं. छोटे काले रंग के ये बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं.

Advertisement

ओमेगा 3 से भरपूर चियासीड्स

चियासीड्स में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है. इसमें मौजूद अल्फा लिनोलेनिक एसिड दिल को मजबूत रखने में मदद करता है. यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है. इससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम हो जाता है.

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित रूप से चियासीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है. चियासीड्स में मौजूद पोटैशियम मैग्नीशियम और फाइबर ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं. इससे हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल पर दबाव कम पड़ता है.

वजन और पाचन के लिए भी फायदेमंद

चियासीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं. ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. पानी में भिगोने पर ये जेल जैसे बन जाते हैं जो पाचन को बेहतर करते हैं और कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं.

कैसे करें चियासीड्स का सेवन

रोजाना एक से दो चम्मच चियासीड्स का सेवन पर्याप्त माना जाता है. इन्हें रात में पानी में भिगोकर सुबह खाया जा सकता है. दही स्मूदी सलाद दलिया ओट्स या फलों के साथ मिलाकर भी इन्हें खाया जाता है.

Advertisement

पोषण से भरपूर छोटे बीज

चियासीड्स में फाइबर प्रोटीन कैल्शियम आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. ये शरीर को ऊर्जा देते हैं और संपूर्ण सेहत को बेहतर बनाते हैं. नियमित सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है.

यह भी पढ़ें- कोटा-मुंबई हाईवे पर 320 Kg संदिग्ध केमिकल जब्त, मध्य प्रदेश के मालवा में होनी थी सप्लाई