विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2024

Rajasthan News: पढ़ाई करने की उम्र में बच्चों से करा रहे थे पाइपलाइन खुदाई का काम, चार बालश्रमिकों को करवाया मुक्त

डूंगरपुर पाइपलाइन खोदने के काम में बच्चों को लगाया गया था. चाइल्ड लाइन की टीम , कोतवाली पुलिस थाना, श्रम विभाग व सृष्टि सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पाइप लाइन खोदने का कम कर रहे 2 बालकों व 2 बालिकाओं को बालश्रम से मुक्त करवाया गया.

Rajasthan News: पढ़ाई करने की उम्र में बच्चों से करा रहे थे पाइपलाइन खुदाई का काम, चार बालश्रमिकों को करवाया मुक्त
बालश्रम से मुक्त कराए गए बच्चे
NDTV

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर पाइपलाइन खोदने के काम में बच्चों को लगाया गया था. बाल अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन, कोतवाली पुलिस ओर श्रम विभाग ने पाइपलाइन खोदने के काम में लगे चार बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया है.

नियोक्ता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

सीडब्ल्यूसी ने बालश्रमिकों को किशोर गृह और मुस्कान बालिका गृह में भेजने के निर्देश दिए है. वहीं नियोक्ता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है. बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक पिंकी मीणा ने बताया कि चाइल्ड लाइन पर कलेक्ट्रेट मार्ग पर पाइपलाइन के कार्य में बालश्रम की शिकायत मिली थी.

इस पर चाइल्ड लाइन की टीम , कोतवाली पुलिस थाना, श्रम विभाग व सृष्टि सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पाइप लाइन खोदने का कम कर रहे 2 बालकों व 2 बालिकाओं को बालश्रम से मुक्त करवाया गया. इन बच्चों को सहायता के लिए उन्हें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश कुमार जैन, सदस्य विजय रावल, बालकृष्ण परमार, उमेश रावल व जयश्री भट्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

बच्चों को दिया गया आश्रय

जहां से बच्चों को अग्रिम आदेश तक आश्रय प्रदान करते हुए बालकों को राजकीय किशोर गृह तीजवड़ व बालिकाओं को बालिका गृह मुस्कान संस्थान में आश्रय प्रदान किया गया. साथ ही बाल कल्याण समिति द्वारा नियोक्ता के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए. 

यह भी पढ़ें- 

क्या बाड़मेर में भाटी के साथ मिलकर कर रहे थे अशोक गहलोत खेल? सबूत मिलने पर कांग्रेस में मची उबाल

साइकिलें पाकर खुशी से झूम उठी स्कूलों की छात्राएं, सरकारी स्कूलों की 14500 बालिकाओं को मिलेंगी निःशुल्क साइकिलें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com