विज्ञापन

चित्तौड़गढ़ के गम्भीरी डैम और राजेश्वर तालाब में नहाने गए 4 लोगों की डूबने से मौत, शादियों वाले घरों में मचा कोहराम

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा और कपासन में पानीमें डूबने से चार लोगों की मौत हो गई. जिनमें से गंभीरी डैम में एक चाचा-भतीजी और राजेश्वर तालाब में एक जीजा-साली डूबे.

चित्तौड़गढ़ के गम्भीरी डैम और राजेश्वर तालाब में नहाने गए 4 लोगों की डूबने से मौत, शादियों वाले घरों में मचा कोहराम
पानी में डूबने से चार लोगों की मौत
NDTV

Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में दो अलग-अलग क्षेत्रों से डूबने की हृदयविदारक घटनाएं सामने आई हैं. निम्बाहेड़ा और कपासन क्षेत्र में पानी में डूबने से मामा-भांजी समेत 4 लोगों की मौत हो गई.इन दोनों घटनाओं में नहाते समय पैर फिसलने से पानी में डूबना बताया जा रहा हैं.

पहली घटना: गम्भीरी डैम में मामा-भांजी की मौत

 पहली हृदयविदारक घटना निम्बाहेड़ा क्षेत्र के गम्भीरी डेम की हैं. यहां नहाने गए 25 वर्षीय कन्हैया लाल भील और उसकी 8 साल की भांजी पलक एमपी डेम में नहा रहे थे. इसी दौरान दोनों का पैर अचानक पैर फिसला और गहरे पानी में चले गए जिससे डूबने से दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला. वही  घटना की सूचना मिलते ही  परिवार में कोहराम मच गया है.

दूसरी घटना: शादी की खुशियां मातम में बदलीं

 वहीं, दूसरी घटना कपासन के मियाचन्द जी का खेड़ा स्थित राजेश्वर तालाब की है. यहां एक शादी समारोह में आए भदेसर निवासी 21 वर्षीय प्रकाश कालबेलिया अपने साले राकेश (25 वर्ष) के साथ तालाब में नहाने उतरे थे. दोनों को तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वे गहरे पानी में डूब गए. किनारे पर खड़ी प्रकाश की पत्नी सीता ने जब दोनों को डूबते देखा, तो वह चीखने लगी. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव बरामद किए.

परिवार में पसरा मातम

सूचना पर कपासन तहसीलदार और डिप्टी मय पुलिस जाब्ता के मौके पर पहुंचे. हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है.. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों युवक के शव बरामद कर लिए. कपासन तहसीलदार और पुलिस मौके पर मौजूद रही.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: 'विधायक की मंत्री नहीं सुन रहे, सीएम की कोई नहीं' टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर तंज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close