विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2025

Rajasthan: दो बच्चों के साथ कुंड में कूदी मां, पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत; महिला को परिजनों ने बचाया

महिला के देवर ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसकी भाभी नरगिश अपनी बेटी अलीशपा व बेटा इबरार के साथ घर में बनी कुंड में छलांग लगा दी. ऐसे क्यों किया इसकी जांच की जा रही है.

Rajasthan: दो बच्चों के साथ कुंड में कूदी मां, पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत; महिला को परिजनों ने बचाया
चूरू में दो बच्चों के साथ कुंड में कूदी मां

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले से रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. रतनगढ़ के मैणासर गांव में 28 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुंड में छलांग लगा दी. पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई. वहीं, परिजनों ने विवाहित महिला को बचा लिया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज

जानकारी के मुताबिक, रतनगढ़ तहसील के गांव मैणासर में 28 वर्षीय विवाहिता अपने दो बच्चों को जान से मारने की नियत से रविवार को कुंड में छलांग लगा दी. परिजन तुरंत तीनों को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया. महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना को लेकर महिला के देवर ने पुलिस में रिपोर्ट दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीआई दिलीप सिंह ने बताया कि मैणासर निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद खालिद ने रिपोर्ट दी कि वह और उसका बड़ा भाई मोमीन एक ही मकान में साथ रहते हैं.

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

रविवार को उसकी भाभी नरगिश अपनी बेटी अलीशपा व बेटा इबरार के साथ घर में बनी कुंड में छलांग लगा दी. शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को कुंड से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर अलीशपा व इबरार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं विवाहिता नरगिश का उपचार चल रहा है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढे़ं- 

राजस्थान: वन कर्मी ने किसान से ली 4 लाख की रिश्वत, काम न होने से सदमे में आए किसान की मौत

ड्यूटी पर तैनात इंडियन नेवी के जवान की मौत, पार्थिव शरीर सीकर आते ही गांव में छाई उदासी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com