Churu News: दलित मौत मामले में राजेंद्र राठौड़ के आश्वासन पर धरना दे रहे लोगों ने दिया अल्टीमेटम

दलित मौत की घटना पर बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी वहीं, पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी का आश्वासन दिया. हालांकि, पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर धरना दे रहे लोगों ने सरकार को अल्टीमेटम दे डाला है.

विज्ञापन
Read Time: 13 mins
दलित की मौत के बाद धरना प्रदर्शन.

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू (churu) जिले में दो दलित को तार चोरी के शक में बेरहमी से पीटा गया. जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं दूसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है. ये घटना सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के गांव रातूसर की है. शर्मसार कर देनेवाली इस घटना पर बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी वहीं, पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी का आश्वासन दिया. हालांकि, पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर धरना दे रहे लोगों ने सरकार को अल्टीमेटम दे डाला है.

बता दें, जिन दो दलितों की पिटाई की गई थी उसमें कन्हैयालाल मेघवाल और गंगाराम मेघवाल शामिल थे. 26 वर्षीय कन्हैयालाल की मौत उस वक्त हो गई जब पिटाई के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई. अस्पताल में इलाज के दौरान कन्हैयालाल की मौत हो गई.

Advertisement

स्थानीय लोगों का प्रदर्शन

सोमवार (25 दिसंबर)  को इस घटना के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने राजकीय अस्पताल के आगे कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. हालांकि, धरना स्थल पर विधायक अनिल शर्मा भी पहुंचे और अस्पताल में घायल गंगाराम से मुलाकात की. वहीं, धरना कर रहे लोगों की मांग है कि मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए. इसके अलावा आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए.

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौर ने दी घटना पर दी प्रतिक्रिया

राजेंद्र राठौर ने अपने एक्स पर लिखा, तारानगर विधानसभा के गांव रातुसर में कन्हैयालाल मेघवाल की निर्मम हत्या की घटना की मैं कड़े शब्दों में भर्त्सना करता हूं. अराजक तत्वों द्वारा किये गये ऐसे कृत्य का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है. कांग्रेस सरकार के विगत 5 साल के कुशासन का ही परिणाम है कि अपराधियों के हौसले बुलंद है. अब शासन बदला है, भाजपा सरकार अपराधियों पर नकेल कसेगी.

मैंने इस घटना के संबंध में जिला कलेक्टर एवं अन्य उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. साथ ही सरकार के आला अधिकारियों से चर्चा कर कन्हैयालाल मेघवाल के परिजनों को उचित मुआवजा राशि एवं परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा.

हालांकि, धरना प्रदर्श कर रहे लोगों ने सरकार से अपनी मांग को लेकर अल्टीमेटम दिया है. उनका कहना है कि, अगर सोमवार शाम तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो मंगलवार को संपूर्ण सरदारशहर बंद रखा जाएगा और हाईवे जाम किया जाएगा.

Advertisement

क्या है पूरा मामला

अस्पताल में भर्ती गंगाराम मेघवाल ने भानीपुरा थान अधिकारी गौरव खिड़िया की मौजूदगी में अपना बयान लिखवाया है. जिसमें कहा गया है कि कन्हैयालाल और वह दोनों खेत में काम कर रहे थे. इस दौरान खेत में सूतगढ़ की ओर से आ रही हाई केवी बिजली की लाइन का तार टूट कर गिर गया था. तार की सार संभाल के लिए तैनात गार्डों ने सोचा कि यह तार हम दोनों ने चोरी किया है. इसके बाद वह हमें तार चोर समझ कर बुरी तरह पीटने लगे. हम दोनों को एक-एक व्यक्ति ने पकड़ रखा था और हमारे शरीर पर लाठी और डंडे बरसाए जा रहे थे. मारने वाले करीब 7 से 8 लोग थे.

यह भी पढ़ेंः 2023 में महिलाओं के खिलाफ हुए जघन्य अपराधों ने किया राजस्थान को शर्मसार

Topics mentioned in this article