विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

राजस्थान बीजेपी हेडक्वॉटर से सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, कहा- संकल्प से सिद्धि तक अभियान के लिए करना है काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है क्योंकि भाजपा में राजनीति के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य भी किए जाते है.

राजस्थान बीजेपी हेडक्वॉटर से सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, कहा- संकल्प से सिद्धि तक अभियान के लिए करना है काम
CM Bhajanlal Sharma

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई गई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हालात बदलने का काम किया है. वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ''संकल्प से सिद्धि तक'' अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. इसमें उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जहां देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण जैसी अव्यवस्थाएं चरम पर थीं, वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हालात बदलने का ऐतिहासिक कार्य किया.

उन्होंने कहा कि युवा, महिला, किसान और मजदूर श्रेणी में विभाजित लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है.

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कहना है अभियान का काम 

पार्टी के बयान के अनुसार, शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश रक्षा के क्षेत्र में भी सुदृढ़ हुआ है, यह पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश और दुनिया ने देख लिया. उन्होंने कहा,‘‘अब हमें केंद्र सरकार और राजस्थान की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है. संकल्प से सिद्धि तक अभियान में ये कार्य प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को करने है.''

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है क्योंकि भाजपा में राजनीति के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य भी किए जाते है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया और 11 साल में उन संकल्पों को सिद्ध भी किया.

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के उन संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है.

उन्होंने कहा,‘‘देश का आमजन 2014 से पूर्व और 2014 के बाद के भारत में परिवर्तन स्पष्ट रूप से महसूस कर रहा है. आज विश्व के अधिकांश देश हमारी ओर उम्मीद की दृष्टि से देखते हैं. विश्व के 21 से अधिक देशों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है. यह हम सबके लिए गौरव का विषय है.''

यह भी पढ़ेंः गजेंद्र सिंह खींवसर की चेतावनी, निरीक्षण के बाद भी अस्पताल में नहीं हुआ सुधार तो...कार्रवाई के लिए तैयार रहें

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com