विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2025

पीएम मोदी की दिवंगत मां पर टिप्पणी मामले में सीएम भजनलाल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- निर्लज्जता की हद पार

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मां जानकी की पावन धरती, ज्ञान की भूमि और तपोस्थली बिहार में प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माताजी का अपमान इन पार्टियों के चरित्र और संस्कार को बताता है.

पीएम मोदी की दिवंगत मां पर टिप्पणी मामले में सीएम भजनलाल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- निर्लज्जता की हद पार
सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajan Lal Sharma: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आरजेडी एक साथ कैंपेन कर रही हैं.  इसी कैंपेन के दौरान एक अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है, जिसमें कथित रूप से पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर लगाया जा रहा है. इस मामले में अब राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि बिहार में काग्रेंस-आरजेडी ने निर्लज्जता की सभी हदे पार कर दी हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है. इस कृत्य के लिए देश कांग्रेस-आरजेडी को कभी माफ नहीं करेगा.

सीएम ने जारी किया संदेश

सीएम शर्मा ने गुरुवार रात को वीडियो संदेश के जरिए कहा कि मां जानकी की पावन धरती, ज्ञान की भूमि और तपोस्थली बिहार में प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माताजी का अपमान इन पार्टियों के चरित्र और संस्कार को बताता है. राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव सहित इंडी ठगबंधन के नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब माँ का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है और कैसे देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में बिठाया हुआ है. जिन पूज्य माताजी ने संघर्ष कर और परिश्रम की पराकाष्ठा कर गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत किया, उन पुण्यात्मा के शतायु होकर देवलोकगमन के बाद उनका इस तरह से कांग्रेस-आरजेडी द्वारा सार्वजानिक मंच से अपमान किया जाना भारत की महान परंपरा में कहीं से भी स्वीकार्य नहीं हैं. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मातृ शक्ति वंदन जैसे ऐतिहासिक कानून बना रहे है दूसरी तरफ दो शहजादे महिलाओं के प्रति अपनी निकृष्ट मानसिकता दिखाते है. यह भारत की मातृ शक्ति का घोर अपमान है. उन्होंने कहा कि काग्रेंस की परम्परा रही है की जब भी वे चुनाव हारने लगते हैं तो अपशब्दो का इस्तेमाल करते है. ये खुद भी भ्रष्ट हैं और इनकी मति भी भ्रष्ट है. बिहार के लोग समझ गए हैं कि ये इंडी गठबंधन वोट के लिए कितना नीचे गिर सकता है.

यह भी पढ़ेंः सीएम भजनलाल का सख्त आदेश, परियोजना में देरी होने पर ठेकेदारों से हो वसूली

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com